Samsung Galaxy A5 (2018) में होगा पतले किनारे वाला डिस्प्ले

सैमसंग द्वारा आने वाले हफ्तों में अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के 2018 वेरिएंट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। सैमसंग की ए सीरीज़ के स्मार्टफोन कंपनी की कम कीमत वाली जे सीरीज़ और फ्लैगशिप एस सीरीज़ के बीच में होते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 (2018) के बारे में पहले भी लीक में जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

Samsung Galaxy A5 (2018) में होगा पतले किनारे वाला डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए5 (2018) की तस्वीरें लीक हुईं हैं
  • इस फोन में बेज़ल लेस डिस्प्ले होने का पता चला है
  • सैममोबाइल ने सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2018) की लीक तस्वीरों को पोस्ट किया है
विज्ञापन
सैमसंग द्वारा आने वाले हफ्तों में अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के 2018 वेरिएंट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। सैमसंग की ए सीरीज़ के स्मार्टफोन कंपनी की कम कीमत वाली जे सीरीज़ और फ्लैगशिप एस सीरीज़ के बीच में होते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 (2018) के बारे में पहले भी लीक में जानकारियां सामने आ चुकी हैं। सैमसंग अपने इन दोनों डिवाइस को इस साल के आख़िर या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। पिछले महीने ही सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को एक बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। अब, गैलेक्सी ए5 (2018) की कुछ तस्वीरें लीक हुईं हैं।

सैममोबाइल ने सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2018) की इन लीक तस्वीरों को पोस्ट किया है। इन तस्वीरों से आने वाले स्मार्टफोन के डिज़ाइन का पूरी तरह से खुलासा होता है। इसके अलावा, इन लीक तस्वीरों से आने वाली नई गैलेक्सी ए 2018 सीरीज़ में इनफिनिटी डिस्प्ले होने के पुराने दावों की भी पुष्टि होती है। तस्वीरों में दिख रहा स्मार्टफोन एक बेज़ल लेस डिज़ाइन के साथ आता है। इसके अलावा फोन के रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2018) में रियर पर एक सिंगल लेंस दिख रहा है जिसका मतलब है कि आने वाले स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा।

इससे पहले एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि गैलेक्सी ए5 (2018) में स्नैपड्रैगन 660 या एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर दिया जाएगा। आने वाले सैमसंग गैलेक्सी ए5 में एंड्रॉयड 7.1 नूगा दिया जाएगा। लेकिन इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ओरियो का ना होना निराश करता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एक बिक्स्बी बटन भी दिया जाएगा।
 
samsung galay a5 2018

Samsung Galaxy A7 (2018) की बात करें तो बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच की लिस्टिंग से इस फोन में 4 जीबी रैम की जगह 6 जीबी रैम होने का पता चला। इसके अलावा इस वेरिएंट को यूरोप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। सैमसंग ने स्थानीय प्रतिद्वंदिता को देखते हुए चीन में ज़्यादा रैम वाले वेरिएंट लॉन्च करना शुरू कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने नोट 8 और चीन में कुछ दूसरे सैमसंग स्मार्टफोन में भी 6 जीबी रैम दिया है। इस स्मार्टफोन ने गीकबेंच पर सिंगल कोर में 1478 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4170 स्कोर किया।

दोनों सैमसंग हैंडसेट के बारे में मिली ये जानकारियां लीक व रिपोर्ट पर आधारित हैं। पाठकों को हमारी सलाह है कि इन पर पूरी तरह भरोसा ना करें। और कंपनी द्वारा किसी भी जानकारी को दिए जाने तक इंतज़ार करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »