सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016), गैलेक्सी ए7 (2016) को भारत में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू

ऐसा लगता है कि सैमसंग ने आखिरकार अपने नॉन-फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। कंपी अब अपने गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) स्मार्टफोन के लिए भारत में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट जारी कर रही है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट को सबसे पहले रूस में जारी किया गया था और अब भारतीय यूज़र को भी अपडेट मिलने की ख़बरें हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मई 2017 16:19 IST
ख़ास बातें
  • इन फोन के लिए अपडेट सबसे पहले रूस में जारी हुए थे
  • इन अपडेट से फोन की परफॉर्मेंस बेहतर होगी
  • अपडेट से फोन में नया इंटरफेस आया है
ऐसा लगता है कि सैमसंग ने आखिरकार अपने नॉन-फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। कंपी अब अपने गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) स्मार्टफोन के लिए भारत में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट जारी कर रही है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट को सबसे पहले रूस में जारी किया गया था और अब भारतीय यूज़र को भी अपडेट मिलने की ख़बरें हैं।

कुछ यूज़र के हवाले से सैममोबाइल ने रिपोर्ट दी है कि अपडेट के साथ ही, सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) स्मार्टफोन अब पिछले साल आए फ्लैगशिप गैलेक्सी एस7 एज और गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन जैसे इंटरफेस पर चलते हैं। यूज़र इंटरफेस के अलावा, एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के साथ स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ में भी सुधार होने की उम्मीद है।

भारत में इन स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने वाले पाठक अपने स्मार्टफोन के सेटिंग मेन्यू में 'अबाउट डिवाइस' सेक्शन में जाकर देख सकते हैं कि उन्हें अपडेट मिला है या नहीं।

याद दिला दें कि दक्षिण कोरियाई कंपनी ने पिछले महीने भारत सहित दुनियाभर में अपने गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी एस6 एज स्मार्टफोन को एंड्रॉड 7.0 नूगा अपडेट जारी किया था। इन सभी अपडेट के साथ नोटिफिकेशन में सुधार के साथ-साथ क्विक सेटिंग बटन फ़ीचर मिले थे। इसके अलावा फोन में डाउनलोड किए गए ऐप को इंस्टॉल करने के लिए स्पेस मैनेजमेंट क्षमता भी बढ़ाई गई। अपडेट के साथ ही, गैलेक्सी एस7 की तरह यूज़र को एक ब्लू लाइट फिल्टर और एक हाई परफॉर्मेंस मोड मिलेगा जिससे डिस्प्ले की ब्राइटनेस बढ़ाई जा सकती है।
Advertisement

नीचे कमेंट सेक्शन के जरिए हमें बताएं कि आपको अभी तक अपडेट मिला है या नहीं, और अगर मिल गया है तो आपको नए फ़ीचर कैसे लगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build and design
  • Vibrant display
  • Dual-SIM plus storage expansion
  • Very good battery life
  • Bad
  • No notification LED
  • Slow focus speed for camera
  • Fingerprint sensor can be iffy
  • Absurd launch price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Android, Samsung, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  3. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  5. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  10. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.