इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
भारत में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A37 की यह जगह ले सकता है
दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का Samsung Galaxy A38 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। भारत में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A37 की यह जगह ले सकता है। हालांकि, आगामी स्मार्टफोन के प्राइस में बढ़ोतरी की जा सकती है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy A38 में पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 5,882 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है, जिसकी मार्केटिंग 6,000 mAh की कैपेसिटी के तौर पर की जा सकती है। इसकी तुलना में Samsung Galaxy A37 में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy A38 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy A37 5G को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा, 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर्स के विकल्प हैं। Samsung Galaxy A37 5G में 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है।
इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1480 दिया गया है। Samsung Galaxy A37 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy A58 5G को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A57 5G की यह जगह ले सकता है। अगले वर्ष की शुरुआत में Samsung Galaxy A58 5G को भारत सहित चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।