Samsung Galaxy A38 में पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 5,882 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है, जिसकी मार्केटिंग 6,000 mAh की कैपेसिटी के तौर पर की जा सकती है
भारत में इस वर्ष की मार्च में Samsung Galaxy A57 और Samsung Galaxy A37 को लॉन्च किया गया था
दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की Galaxy A सीरीज में दो मॉडल्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। भारत में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A37 और Samsung Galaxy A57 की ये जगह ले सकते हैं।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर सैमसंग के दो स्मार्टफोन्स की मॉडल नंबर - SM-A386B और SM-A586B के साथ लिस्टिंग हुई है। ये Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 से जुड़े हैं। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में इन स्मार्टफोन्स को Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy A58 में Samsung S5E8865 चिपसेट है। यह सैमसंग का Exynos 1680 चिपसेट हो सकता है। Samsung Galaxy A57 में भी समान चिपसेट दिया गया था। Samsung Galaxy A58 में Samsung Xclipse 550 GPU हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,183 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,759 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है।
Samsung Galaxy A38 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek MT6881 है। यह ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ARM Mali-G625 MC2 GPU दिया जा सकता है। Samsung Galaxy A38 को सिंगल-कोर टेस्ट में 996 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,417 प्वाइंट्स मिले हैं। Samsung Galaxy A38 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Samsung Galaxy A37 में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 कैमरा है। Samsung Galaxy A58 में 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
हालांकि, सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स की पुष्टि नहीं की है। Samsung Galaxy A38 में पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 5,882 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है, जिसकी मार्केटिंग 6,000 mAh की कैपेसिटी के तौर पर हो सकती है। Samsung Galaxy A37 में 5,000 mAh की बैटरी है। Samsung Galaxy A38 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।