Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 5G के लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस

Samsung Galaxy A57 5G के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 56,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 62,999 रुपये हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मार्च 2026 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A37 5G के लिए RAM और स्टोरेज के तीन वेरिएंट्स हो सकते हैं
  • इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Samsung Galaxy A57 5G को दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

कंपनी की A सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की Galaxy A - सीरीज के दो स्मार्टफोन्स को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy A37 5G को RAM और स्टोरेज के तीन वेरिएंट्स और Samsung Galaxy A57 5G को दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने इन स्मार्टफोन के प्राइसेज को लीक किया है। Samsung Galaxy A37 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 41,999 रुपये का हो सकता है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट्स को क्रमशः 47,999 रुपये और 52,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A36 5G की जगह लेगा। Samsung Galaxy A57 5G के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 56,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 62,999 रुपये हो सकता है। 

Advertisement

Samsung Galaxy A37 फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के डिजाइन को लीक किया गया था। सैमसंग की A सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में यह डिजाइन अलग है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ऊपर दाएं कोने पर वर्टिकल तरीके से लगी ट्रिपल कैमरा यूनिट है। इसके रियर कैमरा कुछ उठे हुए कैमरा आइलैंड के अंदर हैं। इस स्मार्टफोन में कैमरा मॉड्यूल के साथ एक LED फ्लैश दिया गया है। इसमें बैक पैनल के नीचे सैमसंग की ब्रांडिंग है। 

आगामी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। Samsung Galaxy A37 में 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले (2,340 x 1,080 पिक्सल्स)  120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Exynos 1380 चिपसेट है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.