• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A36 के साथ कंपनी छोड़ रही है अपना सिग्नेचर डिजाइन? रेंडर्स में दिखा नया कैमरा सेटअप स्टाइल

Samsung Galaxy A36 के साथ कंपनी छोड़ रही है अपना सिग्नेचर डिजाइन? रेंडर्स में दिखा नया कैमरा सेटअप स्टाइल

यूं तो Galaxy A35 5G के समान नए मॉडल में भी ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स को बरकरार रखा गया है, लेकिन कैमरा आइलैंड की डिजाइन शैली में वर्तमान में चल रहे A-सीरीज या S-सीरीज मॉडल्स की तुलना में बदलाव देखने को मिलता है।

Samsung Galaxy A36 के साथ कंपनी छोड़ रही है अपना सिग्नेचर डिजाइन? रेंडर्स में दिखा नया कैमरा सेटअप स्टाइल

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A35 5G (ऊपर तस्वीर में) को इस साल मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A36 5G के 3D डिजाइन रेंडर्स को लीक किया गया है
  • नए फोन में ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स को बरकरार रखा गया है
  • हालांकि, कैमरा आइलैंड पिछले Galaxy A-सीरीज मॉडल्स की तुलना में अलग है
विज्ञापन
Samsung द्वारा जल्द Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G को लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा रही है। दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स पिछले कुछ महीनों से लीक्स के जरिए चर्चा में बने हुए हैं। इनमें से अधिक किफायती Galaxy A36 5G को हाल ही में Geekbench ब्राउजर पर लिस्टेड देखा गया था और अब एक लीक में इस मॉडल का डिजाइन रेंडर लीक किया गया है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि Samsung अब अपने A-सीरीज मॉडल्स के साथ पुराने समय में वापस जाने का मन बना रहा है। रेंडर्स पिछले A-सीरीज मॉडल की तुलना अपकमिंग Galaxy A36 5G का बदला हुआ कैमरा आइलैंड दिखाते हैं। इसके अलावा, डिस्प्ले में अभी भी तुलनात्मक रूप से थोड़े बड़े बेजल्स दिखाई देते हैं।

Giznext ने Steve H.McFly (@Onleaks) के साथ मिलकर Samsung Galaxy A36 5G के 3D डिजाइन रेंडर्स और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। रेंडर्स में स्मार्टफोन चारों तरफ से दिखाई देता है। यूं तो Galaxy A35 5G के समान नए मॉडल में भी ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स को बरकरार रखा गया है, लेकिन कैमरा आइलैंड की डिजाइन शैली में वर्तमान में चल रहे A-सीरीज या S-सीरीज मॉडल्स की तुलना में बदलाव देखने को मिलता है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी बहुत पहले आने वाले A-सीरीज के बजट मॉडल्स के कैमरा सेटअप को वापस लाना चाह रही है, उदाहरण के लिए Galaxy A30s स्मार्टफोन।

रेंडर्स दिखाते हैं कि Galaxy A36 5G के वर्टिकल कैमरा सेटअप में तीन रिंग हैं, लेकिन इस बार ये अलग-अलग नहीं, बल्कि एक पिल-शेप आईलैंड के अंदर फिट हैं। इसके अलावा, रेंडरर्स फ्लैट डिस्प्ले और सेल्फी कैमरे के लिए होल पंच कटआउट का सुझाव देते हैं। हालांकि, बेजल्स एक समान, लेकिन अभी भी तुलनात्मक रूप से मोटे ही प्रतीत होते हैं। रेंडर्स के अनुसार, Galaxy A36 5G के फ्रेम के दाहिने हिस्से में वॉल्यूम और पावर बटन्स हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: OnLeaks x Giznext


रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग Samsung Galaxy A36 5G का माप 162.6 x 77.9x 7.4 mm होगा। बता दें ये Galaxy A35 5G के 8.2 mm मोटाई की तुलना में अधिक पतला है।

एक हालिया गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि Samsung Galaxy A36 5G Android 15 पर आधारिक One UI स्किन, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (Adreno 610 CPU के साथ) और 6GB रैम के साथ आ सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि बेंचमार्क लिस्टिंग में बताया गया चिपसेट या तो Snapdragon 6 Gen 3 SoC या Snapdragon 7s Gen 2 हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »