• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Flipkart सेल में Samsung Galaxy A35 5G पर मिल रहा 13 हजार से भी ज्यादा डिस्काउंट, ऐसे खरीदें

Flipkart सेल में Samsung Galaxy A35 5G पर मिल रहा 13 हजार से भी ज्यादा डिस्काउंट, ऐसे खरीदें

Flipkart Big Festive Dhamaka सेल में Samsung Galaxy A35 5G पर जबरदस्त ऑफर की पेशकश की गई है।

Flipkart सेल में Samsung Galaxy A35 5G पर मिल रहा 13 हजार से भी ज्यादा डिस्काउंट, ऐसे खरीदें

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ सुपर AMOLED है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A35 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy A35 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Flipkart पर फेस्टिव सीजन के मौके पर Big Festive Dhamaka सेल शुरू हो गई है। सेल में स्मार्टफोन पर जबरदस्त ऑफर की पेशकश की गई है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम Samsung Galaxy A35 5G की बात कर रहे हैं, जिसे ई-कॉमर्स साइट पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Galaxy A35 5G पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। साथ ही साथ एक्सचेंज ऑफर में भी काफी छूट मिल सकती है। यहां हम आपको Galaxy A35 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A35 5G Price


Samsung Galaxy A35 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में Axis Bank Flipkart डेबिट ट्रांजेक्शन पर 5% कैशबैक (अधिकतम 750 रुपये) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,249 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन मार्च, 2024 में 30,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 13,750 रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 13,640 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है।

Samsung Galaxy A35 5G Features, Specifications

Samsung Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। इस स्मार्टफोन में कंपनी का Exynos 1380 चिपसेट मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप के लिए Galaxy A35 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसके अलावा धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए IP67 रेटिंग मिलती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Modern design
  • Good display
  • Feature-packed software
  • Reliable battery life
  • Good primary camera
  • कमियां
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • CPU performance lags behind the competition
  • Bloatware installed after software updates
  • Opts you in to Glance after updates
  • Very pricey
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  2. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  3. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  4. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  5. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  6. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  7. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  8. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
  9. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  10. Vivo Y51 Pro 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs OnePlus Nord CE 5 5G: देखें तुलना, कौन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »