Samsung Galaxy A32 5G में होगा 48-मेगापिक्सल मेन बैक कैमरा: रिपोर्ट

इससे पहले जनवरी में, सैमसंग ने अपनी Galaxy A-सीरीज़ में नौ नए फोन के नामों को ट्रेडमार्क करने के लिए आवेदन किया था।

Samsung Galaxy A32 5G में होगा 48-मेगापिक्सल मेन बैक कैमरा: रिपोर्ट

Samsung Galaxy A32 5G मौजूदा Galaxy A31 का अपग्रेड होगा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A32 5G होगा मौजूदा Galaxy A31 का अपग्रेड
  • 48-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाले रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है फोन
  • डेप्थ सेंसर के रिजॉल्यूशन में भी हो सकते हैं बदलाव
विज्ञापन
Samsung कथित तौर पर नए Galaxy A32 5G स्मार्टफोन पर काम कर रही है। आगामी मिड-रेंज डिवाइस को Galaxy A31 के अपग्रेड के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। याद दिला दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी ए31 को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी ए32 5जी का मॉडल नंबर SM-A326 बताया जा रहा है। लीक हुई जानकारी से यह भी पता चलता है कि डिवाइस में पिछले मॉडल में शामिल 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा बरकरार रखा जा सकता है। इस साल की शुरुआत में, दक्षिण कोरियाई दिग्गज ने अपनी Galaxy A-सीरीज़ में नौ नए स्मार्टफोन के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया था, जिसमें Galaxy A32 भी शामिल था।

डच ब्लॉग GalaxyClub ने एक रिपोर्ट में "सूत्रों" का हवाला देते हुए कहा कि सैमसंग अपने नए फोन Galaxy A32 5G पर काम कर रही है। इसमें कहा गया है कि आगामी फोन में Galaxy A31 की तरह ही 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर हो सकता है। हालांकि, सैमसंग के वर्तमान पीढ़ी के फोन में शामिल 5-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के बजाय, गैलेक्सी ए32 5जी में 2-मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गैलेक्सी ए32 5जी मॉडल नंबर SM-A326 के साथ आ सकता है। आगामी फोन भी सैमसंग के 5जी सपोर्ट वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन में शामिल हो सकता है।

इससे पहले जनवरी में, सैमसंग ने अपनी Galaxy A-सीरीज़ में नौ नए फोन के नामों को ट्रेडमार्क करने के लिए आवेदन किया था। डिवाइसों में Samsung Galaxy A12, Samsung Galaxy A22, Samsung Galaxy A32, Samsung Galaxy A42, Samsung Galaxy A52, Samsung Galaxy A62, Samsung Galaxy A72, Samsung Galaxy A82 और Samsung Galaxy A92 शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »