Samsung Galaxy A30 नए अवतार में भारत में लॉन्च, जानें दाम

सैमसंग इंडिया के आधिकारिक ट्विटर से ऐलान किया गया है कि Samsung Galaxy A30 अब व्हाइट कलर में भी मिलेगा। नई कलर वेरिएंट की कीमत 15,490 रुपये होगी।

Samsung Galaxy A30 नए अवतार में भारत में लॉन्च, जानें दाम
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30 दो रियर कैमरों के साथ आता है
  • Galaxy A30 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A30 को भारतीय मार्केट में सफेद रंग में बेचा जाएगा। बता दें कि दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस बजट स्मार्टफोन को अब तक ब्लैक, ब्लू और रेड रंग में बेचा जाता रहा है। Samsung Online Shop पर सैमसंग गैलेक्सी ए30 का व्हाइट कलर वेरिएंट बिकना शुरू हो गया है। नए मॉडल की कीमत अन्य कलर वेरिएंट वाली ही है। याद रहे कि Samsung Galaxy A30 को भारतीय मार्केट में Galaxy A50 और Galaxy A10 के साथ उतारा गया था।
 

Samsung Galaxy A30 की भारत में कीमत

सैमसंग इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ऐलान किया गया है कि Samsung Galaxy A30 अब व्हाइट कलर में भी मिलेगा। नई कलर वेरिएंट की कीमत 15,490 रुपये होगी। यही दाम ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरिएंट का भी है। याद रहे कि इस फोन को फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Samsung ने गैलेक्सी ए30 के नए कलर वेरिएंट की बिक्री अपनी ऑनलाइ स्टोर पर शुरू कर दी है।

कंपनी ने इस साल गैलेक्सी ए सीरीज़ के कुल 6 मॉडल उतारे हैं। ये हैं- Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A20, Galaxy A10, Galaxy A70 और  Galaxy A2 Core।
 

Samsung Galaxy A30 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

यह दो रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Galaxy A30 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। गैलेक्सी ए30 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid Super AMOLED display
  • Up-to-date software
  • Solid battery life
  • Built well
  • कमियां
  • Weak speaker
  • Fingerprint sensor isn’t easily accessible
  • Underwhelming cameras
  • Processor not competitive enough at the price
  • Sluggish face recognition
डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  11. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »