Samsung Galaxy A24 हुआ लॉन्च, 6.5 इंच डिस्प्ले 8GB RAM के साथ इन खास फीचर्स से लैस

Samsung Galaxy A24 में 6.5 इंच की सुपर AMOLED Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 13:09 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A24 ने ग्लोबल लेवल पर वियतनाम में एंट्री की है।
  • Samsung Galaxy A24 में 6.5 इंच की सुपर AMOLED Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy A24 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमेरी कैमरा है।

Samsung Galaxy A24 में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Samsung Vietnam

Samsung ने अपनी मिड रेंज ए-सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A24 लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A24 ने ग्लोबल लेवल पर एंट्री वियतनाम में की है। सैमसंग के इस मिड रेंज स्मार्टफोन में 8GB RAM दी गई है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आइए सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Samsung Galaxy A24 की कीमत और उपलब्धता


Samsung Galaxy A24 बाजार में 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आया है। कंपनी द्वारा फोन की कीमतों का खुलासा होना बाकी है। Samsung Galaxy A24 फिलहाल Samsung वियतनाम की वेबसाइट पर लिस्टेड हो गया है, जिसकी बिक्री जल्द ही देश में शुरू हो सकती है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक फोन की भारत और ग्लोबल उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है।
 

Samsung Galaxy A24 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy A24 में 6.5 इंच की सुपर AMOLED Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 1000 निट्स तक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। नए Galaxy A24 में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि सैमसंग ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि Galaxy A24 में कौन सा प्रोसेसर होगा। हालांकि बैंकमार्क लिस्टिंग और पिछली लीक से पता चला था कि फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया जाएगा।
Advertisement

Samsung Galaxy A24 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमेरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो लैंस दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर लंबे समय तक चल सकती है। सिक्योरिटी के लिए सैमसंग के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Samsung Galaxy A24 कलर ऑप्शन के मामले में Lime Green, Vampire Black, Silver Mirror और Burgundy में उपलब्ध है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.1mm, चौड़ाई 77.6mm, मोटाई 8.3mm और वजन 195 ग्राम है। ​इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल सिम सपोर्ट, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और जीपीएस दिया गया है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  7. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.