50MP कैमरा, 25W फास्ट चार्जिंग के साथ Samsung Galaxy A24 4G होगा लॉन्च!, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy A24 में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

50MP कैमरा, 25W फास्ट चार्जिंग के साथ Samsung Galaxy A24 4G होगा लॉन्च!, जानें सबकुछ

Samsung जल्द ही नया Samsung Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन लेकर आ सकती है।

ख़ास बातें
  • Samsung जल्द ही नया Samsung Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन लेकर आ सकती है।
  • Samsung Galaxy A24 में 6.24 इंच की sAMOLED डिस्प्ले है।
  • Galaxy A24 में 50MP का पहला कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा।
विज्ञापन
Samsung जल्द ही नया Samsung Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन लेकर आ सकती है। Samsung Galaxy A24 में 6.24 इंच की sAMOLED डिस्प्ले हो सकती है जो FHD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। यहां हम आपको सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A24 4G पहले ही गीकबेंच और बीआईएस जैसे डाटाबेस के साथ लीक हुए रेंडर में नजर आ चुका है। यह अब FCC पर नजर आया है। लिस्टिंग से आगामी Galaxy A24 4G के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। SM-A245M/DSN मॉडल नंबर Galaxy A24 4G में मॉडल नंबर EP-TA800 के साथ 25W टाइप-सी पावर एडॉप्टर है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है की फोन एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

लिस्टिंग के मुताबिक ब्लूटूथ, NFC और वाईफाई 802.11 a/b/g/n/ac को भी सपोर्ट करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मिलेगा। लिस्टिंग में इसके अलावा Samsung Galaxy A24 के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है।

फोन इससे पहले गीकबेंच पर भी नजर आया था, जिससे पता चला था कि यह MediaTek Heilo G99 चिपसेट पर बेस्ड होगा। यह MediaTek का एक नया मिड-रेंज 4जी चिपसेट है जो नए 4जी डिवाइसेज पर लोकप्रिय है। चिपसेट के साथ 4GB RAM और Android 13 बेस्ड ओएस पर काम कर सकता है।

Samsung Galaxy A24 4G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अक्टूबर 2022 में लीक से पता चला था कि Samsung Galaxy A24 में 6.24 इंच की sAMOLED डिस्प्ले है जो FHD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। कैमरा के लिए फोन में 50MP का पहला कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो यूनिट कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 13MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी स्नैपर होगा। हालांकि, उस लीक में बताया गया था की फोन 4 साल पुराने Exynos 7904 SoC से लैस होगा। हालांकि, गीकबेंच लिस्टिंग ने उसका खंडन किया। ऐसे में सैमसंग के गैलेक्सी ए24 में असली फीचर्स कैसे होने वाला हैं, इसकी जानकारी लॉन्च के वक्त ही पता चलेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G Launch: 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ जानें कितनी है कीमत?
  2. 13MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश, जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  4. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  5. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  7. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  8. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  9. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  10. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »