• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M14 5G अगले हफ्ते होगा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ इतनी होगी कीमत

Samsung Galaxy M14 5G अगले हफ्ते होगा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ इतनी होगी कीमत

Samsung के अनुसार, Galaxy M14 5G भारत में 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन भारत में Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M14 5G अगले हफ्ते होगा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ इतनी होगी कीमत

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M14 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M14 5G के भारत में लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी गई है।
  • Galaxy M14 5G भारत में 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
  • Samsung Galaxy M14 5G में 5nm Exynos 1330 SoC प्रोसेसर मिलेगा।
विज्ञापन
Samsung Galaxy M14 5G के भारत में लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी गई है। यह स्मार्टफोन बीते महीने पहले यूक्रेन में लॉन्च किया गया था और अब यह भारत में आने वाला है। सैमसंग का यह फोन 5nm Exynos 1330 SoC के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी में बड़ी 6,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि एक बार चार्ज होकर दो दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। फोन का सपोर्ट पेज लाइव होने पर सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देखा गया था।

Samsung के अनुसार, Galaxy M14 5G भारत में 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन भारत में Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा क्योंकि एक टीजर पेज लाइव हो चुका है। सैमसंग स्मार्टफोन को अपनी ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर भी टीज कर रहा है। टीजर पेज से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन Galaxy M14 5G वेरिएंट से मिलते हैं जो कि बीते माह यूक्रेन में लॉन्च किया गया था। इससे पता चला है कि भारतीय वेरिएंट में वही डिजाइन होगा। Samsung ने स्मार्टफोन की कीमत को भी टीज किया है जो कि 13 हजार रुपये से अधिक हो सकती है।
 

Samsung Galaxy M14 5G के स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy M14 5G में 5nm Exynos 1330 SoC प्रोसेसर मिलेगा। कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर शामिल होगा। Samsung ने Amazon India के जरिए टीजर जारी किया है, जिसमें पता चलता है कि इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साउथ कोरियन दिग्गज का कहना है कि यह फोन एक बार चार्ज होकर लगभग दो दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर भारत में लॉन्च होने वाला Galaxy M14 5G वेरिएंट वही है जो यूक्रेन में लॉन्च किया गया था तो संभावना है कि फोन में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगी। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड वन यूआई पर काम कर सकता है। रैम और स्टोरेज की बात की जाए तो फोन में 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है।

कैमरा सेटअप के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के अलावा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिल सकता है। सबसे आखिर में गैलेक्सी एम14 5जी एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आ सकता है। अगले हफ्ते फोन लॉन्च होने पर कीमत और अन्य डिटेल्स का पता लग सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2408x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »