8GB रैम, 5 कैमरों, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A23 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

Galaxy A23 5G में 6.6 इंच का इनफिनिटी-वी डिस्प्ले फुल-एचडी+ रेजॉलूशन के साथ है। यह Android 12 पर बेस्‍ड One UI 4.1 पर चलता है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 5 अगस्त 2022 21:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है
  • फोन के स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है

सैमसंग ने जो तस्‍वीरें शेयर की हैं, उनमें Galaxy A23 5G को पिंक, ब्लू, वाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है।

सैमसंग ने उसके नए स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy A23 5G को चुपचाप लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर कुछ स्पेसिफिकेशंस और इमेज के साथ लिस्ट किया गया है। Galaxy A23 5G में 6.6 इंच का इनफिनिटी-वी डिस्प्ले फुल-एचडी+ रेजॉलूशन के साथ है। यह Android 12 पर बेस्‍ड One UI 4.1 पर चलता है। हालांकि सैमसंग ने प्रोसेसर की डिटेल नहीं दी है। सिर्फ यह बताया गया है कि डिवाइस एक ऑक्टा-कोर चिपसेट से पावर्ड है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.1 और डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट है।
 

Samsung Galaxy A23 5G के प्राइस और उपलब्‍धता (अनुमानित) 

Samsung Galaxy A23 5G की कीमत और उपलब्धता के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि इसका अंदाजा लगाने के लिए हम Samsung Galaxy A22 5G की कीमत देख सकते हैं। गैलेक्सी A22 5G को पिछले साल जुलाई में भारत में 6GB RAM + 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वैरिएंट के लिए 19,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया था। इसके 8GB रैम + 128GB इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि सैमसंग नए गैलेक्सी ए23 5जी की कीमत भी इसी तरह रखेगी। 
Advertisement

सैमसंग ने जो तस्‍वीरें शेयर की हैं, उनमें Galaxy A23 5G को पिंक, ब्लू, वाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। कंपनी ने अभी तक कलर ऑप्‍शन के नामों का ऐलान नहीं किया है। सैमसंग ने उन देशों के नाम भी नहीं बताए हैं, जहां गैलेक्सी ए23 5जी को लॉन्च किया गया है।
 

Samsung Galaxy A23 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Samsung Galaxy A23 5G स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड वन UI 4.1 पर चलता है। इसमें फुल-एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का इनफिनिटी-V डिस्प्ले है। इसमें 4GB, 6GB और 8GB रैम ऑप्‍शन हैं, जिसे सपोर्ट करते हुए 64GB और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्‍शन दिए गए हैं। स्टोरेज को एसडी के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि सैमसंग ने अभी तक चिपसेट का नाम नहीं बताया है। कंपनी ने केवल यह खुलासा किया है कि गैलेक्सी A23 5G एक ऑक्टा-कोर चिपसेट से पावर्ड है। 
Advertisement

फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। प्राइमरी रियर कैमरे को ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट भी मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कंपनी ने कहा है कि कैमरा सेंसर मार्केट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। 

फोन में 5,000mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ v5.1 सपोर्ट है। इसमें एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक जायरो सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, ग्रिप सेंसर, वर्चुअल लाइटिंग सेंसर और वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलता है। फोन का वजन लगभग 197g है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Dated design
  • Interface lacks responsiveness
  • Relatively slow charging
  • Average camera quality
  • Not good value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.