Samsung Galaxy A22 4G का लाइव पेज Samsung Russian वेबसाइट पर हुआ लाइव, जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A22 4G फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी80, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। पुरानी लीक में संकेत मिले थे कि सैमसंग गैलेक्सी ए22 4जी फोन में 6.6 इंच की एचडी प्लस एमोलेड डिस्पले दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A22 4G का लाइव पेज Samsung Russian वेबसाइट पर हुआ लाइव, जल्द हो सकता है लॉन्च

फोन में मिल सकती है 5000mAH की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A22 4G मॉडल नंबर SM-A22FN/DSN के साथ लिस्ट है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए22 4जी कई सर्टिफिकेशन साइट पर हो चुका है लिस्ट
  • फोन में मिल सकता है मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर
विज्ञापन
Samsung Galaxy A22 5G और Samsung Galaxy A22 4G पर कथित रूप से काम चल रहा है। पहले कहा जा रहा था कि यह फोन जल्द ही ग्लोबली लॉन्च किए जाएंगे, वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी ए22 4जी मॉडल को कंपनी की रूस की वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर लाइव कर दिया गया है। इससे इशारा मिलता है कि यह फोन जल्द ही रूस की मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन और सैमसंग गैलेक्सी ए22 4जी फोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन इससे पहले कई बार लीक हो चुके हैं। वहीं फोन का 4जी वेरिएंट हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट हो चुका है।  

Samsung Russian वेबसाइट पर Samsung Galaxy A22 4G स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-A22FN/DSN के साथ लिस्ट है। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा स्पॉट की गई थी। बता दें, यह मॉडल नंबर इससे पहले कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें FCC, BIS और TUV Rheinland आदि शामिल है। हालांकि, सपोर्ट पेज पर सैमसंग गैलेक्सी ए22 स्मार्टफोन से जुड़ी स्पेसिफिकेशन व डिज़ाइन संबंधी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आती है, लेकिन इससे यह तो इशारा मिल ही जाता है कि फोन की लॉन्चिंग अब रूस में ज्यादा दूर नहीं है।

पिछले महीने Samsung Galaxy A22 4G को इसी मॉडल नम्बर SM-A225F के साथ गीकबेंच पर देखा गया, जो कि अब सपोर्ट पेज पर लिस्ट है। इससे जानकारी मिली थी कि यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी80, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। पुरानी लीक में संकेत मिले थे कि सैमसंग गैलेक्सी ए22 4जी फोन में 6.6 इंच की एचडी प्लस एमोलेड डिस्पले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। इसमें 5000mAH की बैटरी होगी और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए22 4जी के लीक रेंडर की बात करें, तो यह फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसके अलावा, फोन के बैक पैनल पर वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, बिल्कुल 5जी मॉडल की तरह। हालांकि, इसमें तीन कैमरा सेंसर की जगह चार कैमरा सेंसर मौजूद होंगे। इस कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद हो सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 4जी वेरिएंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।

Samsung ने फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी ए22 सीरीज़ को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »