Samsung Galaxy A15 5G का नया 6GB+128GB वेरिएंट हुआ लॉन्च

Samsung Galaxy A15 5G में 6.5 इंच की एमोलेड डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+, रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है।

Samsung Galaxy A15 5G का नया 6GB+128GB वेरिएंट हुआ लॉन्च

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A15 5G में 6.5 इंच की एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A15 5G में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy A15 5G के रियर में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A15 5G में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Samsung ने Samsung Galaxy A15 5G लाइनअप में एक नया वेरिएंट जोड़ दिया है जो कि ऑफलाइन बाजार में आया है। नया वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑफर करता है। इससे पहले कंपनी ने भारत में Galaxy A15 5G को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट में लॉन्च किया था। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी ए15 5जी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A15 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy A15 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 13 फरवरी, 2024 से ऑफलाइन उपलब्ध है। 


Samsung Galaxy A15 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy A15 5G में 6.5 इंच की एमोलेड डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+, रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। Galaxy A15 5G स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्‍लस प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर बेस्ड One UI 6.0 पर चलता है। Galaxy A15 5G में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 25वॉट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Galaxy A15 5G के रियर में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस में ड्यूल सिम, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »