Samsung Galaxy A16 5G आया गीकबेंच पर नजर, होगा Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Samsung Galaxy A15 5G में 6.5 इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

Samsung Galaxy A16 5G आया गीकबेंच पर नजर, होगा Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A15 5G में 6.5 इंच की एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A16 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Samsung Galaxy A16 5G में 25W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Samsung Galaxy A16 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर होगा।
विज्ञापन
Samsung आने वाले दिनों में Samsung Galaxy A15 5G स्मार्टफोन का अपग्रेड Samsung Galaxy A16 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह आगामी स्मार्टफोन हाल ही में मॉडल नंबर SM-A166E के साथ गीकबेंच पर देखा गया था, जो ग्लोबल मॉडल का मॉडल नंबर है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A16 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A16 5G Specifications


Samsung के आगामी स्मार्टफोन का यूएस मॉडल भी इस महीने की शुरुआत में गीकबेंच पर नजर आया था, जिसे मॉडल नंबर SM-A166P द्वारा देखा गया था। अमेरिकी मॉडल के समान ग्लोबल मॉडल में भी मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 के साथ सामने आया है। उम्मीद की जा सकती है कि यह 6GB और 8GB RAM मॉडल के साथ भी लॉन्च होगा। यह गीकबेंच 6 के सिंगल-कोर टेस्ट में 967 प्वाइंट और मल्टीकोर टेस्ट में 1971 प्वाइंट हासिल करने में कामयाब रहा है।

अफवाह है कि स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। Samsung Galaxy A15 5G के फीचर्स से अंदाजा ला सकते हैं कि आगामी स्मार्टफोन में क्या मिलने की उम्मीद है।


Samsung Galaxy A15 5G Specifications


Samsung Galaxy A15 5G में 6.5 इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच से लैस है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो Galaxy A15 5G में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »