Samsung Galaxy A10s के बारे में मिली जानकारी, दो रियर कैमरे से हो सकता है लैस

सैमसंग गैलेक्सी ए10एस में 3,900 एमएएच की बैटरी है। फोन की लंबाई 157 मिलीमीटर है। चौड़ाई 75.8 मिलीमीटर है।

Samsung Galaxy A10s के बारे में मिली जानकारी, दो रियर कैमरे से हो सकता है लैस
ख़ास बातें
  • Galaxy A10s डुअल कैमरा सेटअप और फ्लैश से हो सकता है लैस
  • हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए10एस
  • Samsung Galaxy A10 का अपग्रेड होगा यह फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A10e को हाल ही में अमेरिकी मार्केट में उतारा गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि सैमसंग Galaxy A10s नाम के एक और बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है। सैमसंग गैलेक्सी ए10ई को अमेरिकी टेलीकम्युनिकेशन्स रेगुलेटर पर लिस्ट किया गया है जो इस फोन के लॉन्च की ओर इशारा है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि सैमसंग गैलेक्सी ए10एस को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

हाल ही में Samsung Galaxy A10s को अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशन्स कमिशन (एफसीसी) वेबसाइट पर SMA107F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के बारे में जानकारी GSMArena ने दी। यह जानकारी Slashleaks के हवाले से दी गई है।

लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए10एस में 3,900 एमएएच की बैटरी है। फोन की लंबाई 157 मिलीमीटर है। चौड़ाई 75.8 मिलीमीटर है।
 
samsung

FCC लिस्टिंग में Samsung Galaxy A10s डुअल कैमरा सेटअप के साथ नज़र आ रहा है। फ्लैश भी पिछले हिस्से पर है। स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए10एस मार्केट में पहले लॉन्च हो चुके Samsung Galaxy A10 का अपग्रेड होगा। 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक की भी झलक मिली है।

पुराने दावों के मुताबिक, Samsung Galaxy A10s में मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम होंगे। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A10s
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  9. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  10. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »