• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग के फोल्ड होने वाले डिस्प्ले से लैस फोन इस साल होंगे लॉन्चः रिपोर्ट

सैमसंग के फोल्ड होने वाले डिस्प्ले से लैस फोन इस साल होंगे लॉन्चः रिपोर्ट

सैमसंग के फोल्ड होने वाले डिस्प्ले से लैस फोन इस साल होंगे लॉन्चः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • कंपनी इस साल की तीसरी तिमाही में पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • तीसरी तिमाही में 1 लाख यूनिट से ज़्यादा डिवाइस पेश होंगे
  • सैमसंग ने फोल्ड-इन फोन का काम पहले ही पूरा कर लिया था
विज्ञापन
सैमसंग के फोल्ड होने वाले डिस्प्ले के बारे में मीडिया में रिपोर्ट आती रही हैं। अब दक्षिण कोरिया की एक ताज़ा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस साल की तीसरी तिमाही में पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ऐसा लगता है कि कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में कुछ धमाकेदार करने की तैयारी कर ली है। पता चला है कि कंपनी तीसरी तिमाही में 1 लाख यूनिट से ज़्यादा डिवाइस पेश करेगी।

कोरिया हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन बनाने का काम तकनीकी तौर पर पूरी हो जाने के बाद कंपनी इसे लॉन्च करने को लेकर आखिरी फैसला नहीं ले पाई है। इसके पीछे मार्केटिंग और फायदा अहम मुद्दा है। रिपोर्ट में कहा गया है, "कंपनी के इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी और मोबाइल कम्युनिकेशन्स यूनिट में फेरबदल के बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा।"

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया, "सैमसंग ने फोल्ड-इन फोन का काम पहले ही पूरा कर लिया था। यह अगस्त में हुआ।" डिस्प्ले पर मुड़ने वाले फोन 7 इंच वाले टैबलेट जैसे होंगे। कंपनी इसे लॉन्च करने पर आखिरी फैसला फरवरी या मार्च में लेगी।

मज़ेदार बात यह है कि एलजी के बारे में भी इस साल की चौथी तिमाही में अपने फोल्डेबल डिवाइस के 1 लाख यूनिट बनाने के बारे में पता चला था।

पिछले साल जुलाई महीने में आई ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले साल बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में फ्लेकसिबल डिस्प्ले वाले दो स्मार्टफोन पेश करेगी। ये स्मार्टफोन गैलेक्सी एस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। फिलहाल इनके लिए प्रोजेक्ट वैली नाम का इस्तेमाल किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »