Samsung Galaxy Note 10 में हो सकता है यह प्रोसेसर

एक टिप्स्टर ने हाल ही में दावा किया है कि Samsung दूसरी छमाही में एक नए एक्सीनॉस प्रोसेसर को लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy Note 10 में हो सकता है यह प्रोसेसर

Samsung Galaxy Note 10 में हो सकता है यह प्रोसेसर

ख़ास बातें
  • 5 जी इंटीग्रेशन के साथ आ सकता है सैमसंग का नया चिपसेट
  • 7 नैनोमीटर तकनीक पर तैयार हो सकता है एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर
  • Galaxy S10 में हो सकता है एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 को अगले महीने लॉन्च करने वाली है। उम्मीद है कि यूएस मार्केट में कंपनी का यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा। भारत जैसी अन्य मार्केट में गैलेक्सी एस10 को एक्सीनॉस 9820 चिपसेट के साथ उतारा जा सकता है। हाल ही में एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि Samsung 2019 की दूसरी छमाही में एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर को पेश करेगी। ऐसे में संभावना है कि Galaxy Note 9 के अपग्रेड वर्जन में नया एक्सीनॉस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बता दें कि, टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने चीनी वेबसाइट Weibo पर इस बात का दावा किया है। यदि कंपनी Samsung Galaxy Note 10 से पहले नए एक्सीनॉस को लॉन्च करती है तो उम्मीद है कि कंपनी गैलेक्सी नोट 10 में नए चिपसेट को इंटीग्रेट करेगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, ऐप्पल ए12 प्रोसेसर और हुवावे किरिन 980 प्रोसेसर दोनों ही टीएसएमसी 7 नैनोमीटर तकनीक पर बने हैं।

यदि Samsung का आगामी एक्सीनॉस 9825 को भी 7 नैनोमीटर तकनीक पर तैयार किया जाता है तो यह Apple और Huawei के चिपसेट से मुकाबला करेगा। सैमसंग द्वारा फिलहाल नए चिपसेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर 5जी सिस्टम-ऑन-चिप इंटीग्रेशन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि Samsung Galaxy Note 10 में 6.75 इंच का डिस्प्ले और फोन में जान फूंकने के लिए बड़ी बैटरी होगी। याद करा दें कि Galaxy S10 अगले महीने 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस10 के साथ Galaxy S10+, Galaxy S10 Lite (उर्फ Galaxy S10 E) और 5 जी सपोर्ट वाले गैलेक्सी एस10 वेरिएंट को भी उतारा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »