• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 वापस मंगाए जाने के बावजूद कंपनी का मुनाफा उम्मीद से ज्यादा

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 वापस मंगाए जाने के बावजूद कंपनी का मुनाफा उम्मीद से ज्यादा

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 वापस मंगाए जाने के बावजूद कंपनी का मुनाफा उम्मीद से ज्यादा
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी नोट7 में बैटरी फटने की घटनाओं के बाद इसके वैश्विक रिकॉल के बावजूद कंपनी का परिचालन लाभ सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 7800 अरब कोरियाई वॉन (सात अरब डॉलर) और कुल राजस्व 49,000 कोरियाई वॉन रहने की उम्मीद है। कंपनी ने शुक्रवार को यह सकारात्मक अनुमान जारी किया। कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के परिचालन लाभ में पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 5.6 फीसदी इजाफे की संभावना है, जो कि एक साल पहले 7400 अरब वॉन था।

तकनीकी वेबसाइट जेडीनेट डॉट कॉम की रपट में कहा गया है, "कंपनी का मुनाफा उससे अधिक है, जितना दक्षिण कोरियाई विशेषज्ञों ने गैलेक्सी नोट 7 की बैटरियों में विस्फोट के बाद कंपनी द्वारा शुरू की गई रिकॉल के बाद होने का अनुमान लगाया था।"

गैलेक्सी नोट 7 की बैटरियों के फटने की घटना के बाद इस मॉडल के भारत में बेचे जाने के बारे में सैमसंग इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि भारत में अभी गैलेक्सी नोट 7 का एक भी फोन नहीं बेचा गया है। जब यह भारत में लांच होगा तो इसकी बैटरी आईकॉन हरी होगी, जोकि इस मॉडल की नई खेप की सभी फोन की है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , samsung, samsung galaxy note7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »