Apple के बाद Samsung के स्मार्टफोन्स पर भी 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा सकते हैं ट्रंप

सैमसंग के डिवाइसेज पर टैरिफ लगाए जाने पर कंपनी के जल्द लॉन्च होने वाले Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 का अमेरिका में प्राइस 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 मई 2025 22:50 IST
ख़ास बातें
  • ट्रंप ने टैरिफ को लागू करने का फैसला जून के अंत तक टाल दिया था
  • इसे लेकर स्मार्टफोन इंडस्ट्री में चिंता बढ़ रही है
  • सैमसंग के Galaxy डिवाइसेज की अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग नहीं होती

अमेरिका में सैमसंग के डिवाइसेज की मैन्युफैक्चरिंग नहीं की जाती

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों Apple और Samsung के लिए अमेरिका में बिजनेस करना मुश्किल हो सकता है। हाल ही में अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने भारत में बने Apple के iphones के अमेरिका में इम्पोर्ट पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। अगर ट्रंप ऐसा फैसला करते हैं तो इसका असर दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर सैमसंग पर भी पड़ सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार. ट्रंप के इस फैसले के दायरे में वे सभी स्मार्टफोन कंपनियां आएंगी जिनके डिवाइसेज की मैन्युफैक्चरिंग विदेश में की जाती है और उन डिवाइसेज को अमेरिकी मार्केट में बेचा जाता है। ट्रंप ने टैरिफ को लागू करने का फैसला जून के अंत तक टाल दिया था। इसे लेकर स्मार्टफोन इंडस्ट्री में चिंता बढ़ रही है। सैमसंग के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है। दक्षिण कोरिया के पब्लिकेशन FNNews ने एक रिपोर्ट में बताया है कि सैमसंग के Galaxy डिवाइसेज की अमेरिका में कोई मैन्युफैक्चरिंग नहीं की जाती। कंपनी के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत और वियतनाम सहित कुछ अन्य देशों में होती है। 
Advertisement

सैमसंग के डिवाइसेज पर टैरिफ लगाए जाने पर कंपनी के जल्द लॉन्च होने वाले Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 का अमेरिका में प्राइस 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इससे कंपनी की सेल्स पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। हाल ही में ट्रंप ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की Apple की योजना पर नाराजगी जताई थी। ट्रंप ने एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tim Cook को अमेरिका में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए कहा था। एपल की योजना चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा भारत में शिफ्ट करने की है। 

कतर के दौरे पर गए ट्रंप ने वहां कुक के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा था, "कुक के साथ मुझे कुछ समस्या हुई थी। वह भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि भारत में आप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाएं।" ट्रंप ने बताया कि इस बातचीत के नतीजे में, अमेरिका में एपल अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाएगी। एपल ने अगले वर्ष के अंत तक अमेरिका में बिक्री के लिए अधिकतर आईफोन्स को भारत से इम्पोर्ट करने की योजना बनाई थी। ट्रंप के इस बयान के बाद कंपनी की योजना को झटका लग सकता है। आईफोन्स की अधिकतर मैन्युफैक्चरिंग चीन में होती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.