चीन में लॉन्च होगा बड़ी मेमोरी और स्टोरेज वाला सैमसंग गैलेक्सी नोट 7

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 12 अगस्त 2016 10:01 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट7 का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लिस्ट किया गया
  • सैमसंग के अनुसार, इस वेरिएंट से वह घरेलू प्रतिद्वंदियों को टक्कर दे सकेगी
  • सैमसंग के मुताबिक, ऐसा करने से कोरियाई ग्राहकों निराश हो सकते हैं
सैमसंग द्वारा चीन में गैलेक्सी नोट 7 के बड़ी मेमोरी और स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च करने की खबर आई थी। अब सैमसंग मोबाइल डिवीज़न के प्रेसिडेंट को डॉंग-जिन ने कोरिया हेरल्ड से बातचीत में पुष्टि कर दी है कि कंपनी चीन में एक्स्क्लूसिव तौर पर बड़ी मेमोरी वाले सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के लॉन्च की ''समीक्षा'' कर रही है स्थानी निर्माताओं से टक्कर ली जा सके।

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की अफवाहों के बारे में पूछने पर को ने कोरिया हेरल्ड से कहा कि, ''यह सच है कि, हम 128 जीबी बिल्ट इन मेमोरी वाले एक नए टैबलेट को चीन में लॉन्च करने की सोच रहे हैं क्योंकि चीन में घरेलू कंपनियां ज्यादा क्षमता वाली मेमोरी का मार्केटिंग कर रही हैं।'' हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को देखा गया था।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, को ने स्वीकार किया कि ऐसा करने से दक्षिण कोरिया के कुछ ग्राहक निराश हो सकते हैं।

सैमसंग इसके बावजूद यह रिस्क लेना चाहती है क्योंकि चीन में कंपनी की बिक्री लगातार गिर रही है और टॉप स्पेसिफिकेशन वाला सिर्फ एक डिवाइस ही कंपनी को वापस बाजार में अपनी पैठ और प्रभुत्व जमाने का मौका दे सकता है।
Advertisement

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गुरुवार को भारत में गैलेक्सी नोट7 लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत 59,900 रुपये है। यह फोन 2 सितंबर से गोल्ड प्लेटिनम, सिल्वर प्लेटिनम और ब्लैक ऑनिक्स कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 22 अगस्त से शुरू होगी और बिक्री 2 सितंबर से शुरू होगी। कंपनी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस अवधि के दौरान यह डिवाइस सीमित संख्या में उपलब्ध होगा। इसके अलावा प्री-बुकिंग ऑफर (30 अगस्त तक) के तहत यूज़र को छूट के साथ नया गियर वीआर 1,990 रुपये में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Galaxy Note 7, Galaxy Note 7 China, Mobiles, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.