Google के साथ मिलकर बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी Reliance

कंपनी ने देश में 5G टेलीकॉम सर्विसेज शुरू करने के लिए लगभग 25 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अगस्त 2022 17:16 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस का नया स्मार्टफोन काफी अफोर्डेबल होगा
  • कंपनी की टेलीकॉम यूनिट ने Air Fiber सर्विस भी शुरू की है
  • उभरती हुई टेक्नोलॉजीज के लिए हाई डेटा स्पीड महत्वपूर्ण है

इस सेगमेंट में सबसे कम प्राइस वाला मौजूदा स्मार्टफोन लगभग 12,000 रुपये का है

एशिया की टॉप कंपनियों में शामिल Reliance इंडस्ट्रीज ने सोमवार को अपनी 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में एक बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए Google के साथ काम करने की जानकारी दी थी। कंपनी ने देश में 5G टेलीकॉम सर्विसेज शुरू करने के लिए लगभग 25 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना भी बनाई है।

AGM में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी कि रिलायंस जियो इंफोकॉम का 5G नेटवर्क दुनिया में सबसे बड़ा होगा। ये सर्विसेज जल्द ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे मेट्रो में शुरू की जाएंगी। अगले वर्ष दिसंबर तक देश भर में इनका दायरा बढ़ाया जाएगा। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के साथ मिलकर डिवेलप किया जा रहा रिलायंस का नया स्मार्टफोन काफी अफोर्डेबल होगा। इस सेगमेंट में सबसे कम प्राइस वाला मौजूदा स्मार्टफोन लगभग 12,000 रुपये का है। 5G कनेक्टिविटी में डेटा स्पीड 4G की तुलना में 10 गुना तक अधिक हो सकती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेल्फ-ड्राइविंग कारों जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजी के लिए हाई डेटा स्पीड महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही जियो ने Air Fiber कही जाने वाली सर्विस भी शुरू की है। इससे 5G हॉटस्पॉट के लिए सपोर्ट मिलेगा और यूजर्स को इस तेज स्पीड वाले नेटवर्क पर वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मिल सकेगी। 
Advertisement

रिलायंस जियो ने लगभग छह वर्ष पहले सस्ते डेटा प्लान और मुफ्त वॉयस सर्विसेज के साथ देश के टेलीकॉम मार्केट में बड़ा बदलाव किया था। इससे कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी थी और अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी अपने टैरिफ घटाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। हाल ही में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जियो ने लगभग 11 अरब डॉलर का स्पेक्ट्रम हासिल किया था। यह इस नीलामी में सबसे अधिक खर्च करने वाली कंपनी थी।

कंपनी की AGM में रिलायंस में उत्तराधिकार को सौंपने की भी घोषणा की गई। इसमें मुकेश अंबानी की बेटी ईशा को रिलायंस ग्रुप के रिटेल बिजनेस का हेड बनाना शामिल है। इससे पहले जून में आकाश अंबानी को रिलायंस जियो इंफोकॉम का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। बिजनेस को आगे बढ़ाने को लेकर ईशा ने AGM में बताया कि रिलायंस रिटेल जल्द ही फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) बिजनेस भी शुरू करेगी।   
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, RELIANCE, Smartphone, Google, Market, Tariff, Retail, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.