Reliance Jio लाएगी एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन, MediaTek से की साझेदारी

एंड्रॉयड गो आधारित इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इवेंट में मीडियाटेक ने बताया कि उसके पास लेटेस्ट चिपसेट में एमटी6739 और एमटी6580 हैं, जो एंड्रॉयड गो प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करते हैं। बता दें कि चिप निर्माता कंपनी मीडियाटेक ने पिछले महीने एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) को सपोर्ट करने के लिए गूगल से हुए करार का ऐलान किया था।

Reliance Jio लाएगी एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन, MediaTek से की साझेदारी
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड गो आधारित सस्ते स्मार्टफोन ला रही जियो
  • चिप निर्माता मीडियाटेक के साथ की साझेदारी
  • नोकिया भी ला सकती है एंड्रॉयड गो आधारित बजट स्मार्टफोन
विज्ञापन
बाजार में सस्ते स्मार्टफोन उतारने के लिए रिलायंस जियो ने मीडियाटेक के साथ साझेदारी की है। मंगलवार को मीडियाटेक ने नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में रिलायंस जियो के साथ हुई इस साझेदारी से पर्दा उठाया। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर आधारित होंगे। बता दें कि एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) उर्फ एंड्रॉयड गो, एंड्रॉयड ओरियो का कमज़ोर वर्ज़न है, जिसे सस्ते हैंडसेट के लिए तैयार किया गया है। जियो और मीडियाटेक की जुगलबंदी से तैयार होकर आने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत जियो फोन के इर्द-गिर्द होने की संभावना है।

एंड्रॉयड गो आधारित इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इवेंट में मीडियाटेक ने बताया कि उसके पास लेटेस्ट चिपसेट में एमटी6739 और एमटी6580 हैं, जो एंड्रॉयड गो प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करते हैं। बता दें कि चिप निर्माता कंपनी मीडियाटेक ने पिछले महीने एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) को सपोर्ट करने के लिए गूगल से हुए करार का ऐलान किया था। कंपनी का यह भी कहना था कि साल 2018 के पहले क्वॉर्टर तक उसका बजट स्मार्टफोन वैश्विक बाजार में लॉन्च हो जाएगा। यह समयसीमा रिलायंस जियो के एंड्रॉयड गो फोन के लिए भी हो सकती है।

गूगल ने एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) की भारत में घोषणा पिछले महीने ही की थी। नई दिल्ली में हुए इवेंट में मीडियाटेक ने अपना चिपसेट एमटी6739 पेश किया, जो एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर डुअल कैमरा, फेस अनलॉक और डुल 4 जी वीओएलटीई जैसे फीचर देने में सक्षम है। यहां तक कि नया चिपसेट 512 एमबी और 1 जीबी रैम विकल्प के साथ बेहतर काम करने में भी सक्षम बताया गया है। इन खूबियों के मद्देनज़र उम्मीद की जा सकती है कि यूजर को एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन बेहद कम कीमत में मिलेगा।

आपको बता दें कि 'सस्ते स्मार्टफोन' लाने की दौड़ में सिर्फ जियो और मीडियाटेक ही नहीं, बल्कि माइक्रोमैक्स, एचएमडी ग्लोबल जैसे मोबाइल निर्माता भी शामिल हैं। खबर है कि माइक्रोमैक्स भी जल्द ही भारत गो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। भारत गो को लेकर कंपनी का दावा है कि यह गूगल के एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) प्रोग्राम के तहत उसका पहला स्मार्टफोन होगा। एचएमडी ग्लोबल को लेकर भी अफवाहें हैं कि वह अगले महीने आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी 2018 में एंड्रॉयड गो डिवाइस पर आधारित नोकिया 1 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
 

क्यों खास है एंड्रॉयड गो एडिशन

दरअसल, एंड्रॉयड गो एडिशन, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का एक ऑप्टिमाइज़्ड वर्ज़न है, जिसे कम कीमत वाले स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है। ओरियो गो पर चलने वाले डिवाइस में 15 प्रतिशत तेज स्टार्टअप टाइम होगा। कंपनी ने लॉन्च करते वक्त कहा था कि पहले से इंस्टॉल आने वाले ऐप ऑप्टिमाइज़ होने पर 50 प्रतिशत कम स्टोरेज की ख़पत करेंगे। वहीं, गूगल का कहना है कि एक औसत ओरियो गो डिवाइस में इन ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ 1,000 अतिरिक्त तस्वीरें स्टोर की जा सकेंगी। ओरियो गो में स्टैंडर्ड वर्ज़न में दिए गए सिक्योरिटी फ़ीचर होंगे, इनमें गूगल प्ले प्रोटेक्ट शामिल है। गो एडिशन डिवाइस डिफॉल्ट तौर पर एक्टिव डेटा सेवर फ़ीचर के साथ आएगा। यूज़र कोई भी ऐप डाउनलोड करने में सक्षम होंगे, लेकिन इसमें एक नया सेक्शन है, जिसमें ख़ासतौर पर गो एडिशन डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए ऐप शामिल हैं, जैसे फेसबुक लाइट और फ्लिपकार्ट। गूगल ऐप्स को लो-एंड डिवाइस के साथ बेहतर काम करने के इरादे से ऑप्टिमाइज़ किया गया है। और असिस्टेंट, जीमेल, क्रोम, सर्च, मैप्स, यूट्यूब और जीबोर्ड  गो वर्ज़न सभी ओरियो गो डिवाइस में प्रीलोड आएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: jio, android, mediatek, budget smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  2. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  3. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  4. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  5. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  6. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  7. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  8. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  9. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  10. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »