Redmi Y3 हो सकता है 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस

Redmi Y3 को 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ उतारा जा सकता है। जानें इसके बारे में।

Redmi Y3 हो सकता है 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस
विज्ञापन
Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने Redmi Pro 2 से संबंधित लीक हुई रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) इमेज़ का खंडन किया है। इस लीक हुई तस्वीर में पॉप-अप सेल्फी कैमरा की झलक देखने को मिली थी। रेडमी प्रो 2 (Redmi Pro 2) की यह तस्वीर पिछले सप्ताह लीक हुई थी। केवल इतना ही नहीं, लीक हुई तस्वीर से इस बात का भी संकेत मिला था कि Redmi Pro 2 फोन 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।रेडमी के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर को लेकर कुछ नहीं कहा है। एक अलग वीबो पोस्ट में उन्होंने बताया कि रेडमी (Redmi) फोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है। इसे ग्लोबल मार्केट में रेडमी वाई2 (Redmi Y2) के अपग्रेड वर्जन Redmi Y3 के रूप में उतारा जा सकता है।

लू विबिंग ने रेडमी प्रो 2 (Redmi Pro 2) की लीक हुई उस तस्वीर का खंडन किया है जिसमें हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ दिखाया गया था। GizChina ने सबसे पहले इसे रिपोर्ट किया है। हालांकि, उन्होंने स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर की उपलब्धता से इंकार नहीं किया है। इस बात का भी संकेत मिला था कि Redmi Pro 2 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 48 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आ सकता है। फोन के इन दोनों फीचर्स को लेकर भी कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

इस सप्ताह के शुरुआत में Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने उन दावों को खारिज करते हुए वीबो पर जानकारी दी थी कि रेडमी के फ्लैगशिप हैंडसेट में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल नहीं होगा। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस नया रेडमी फ्लैगशिप फोन को Redmi Pro 2 नाम से उतारा जाएगा या नहीं।

लू विबिंग ने एक अन्य वीबो पोस्ट में कहा था कि रेडमी फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाले नए फोन पर उन्होंने यूज़र को फीडबैक देने को भी कहा है। रेडमी रेंज़ के स्मार्टफोन पर नज़र डालें तो नया सेल्फी-केंद्रित फोन Redmi Y2 का अपग्रेड वर्जन Redmi Y3 हो सकता है।

याद करा दें कि रेडमी वाई3 (Redmi Y3) पिछले महीने वाई-फाई एलायंस पर लिस्ट किया गया था। यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित MIUI 10 पर चलता नज़र आ रहा था। टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने भी इस बात का संकेत दिया था कि शाओमी (Xiaomi) के आगामी स्मार्टफोन में Redmi Y3 भी शामिल हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Pro 2, Redmi Y3, Redmi S3, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  2. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  3. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  4. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  5. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  6. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  7. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  8. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  9. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »