Redmi Y3 में होंगे दो रियर कैमरे और वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच

लॉन्च किए जाने से पहले Redmi Y3 का आधिकारिक वीडियो टीज़र ज़ारी किया गया है। वीडियो से पुष्टि हुई है कि नए Redmi फोन के डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच होगा।

Redmi Y3 में होंगे दो रियर कैमरे और वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच
ख़ास बातें
  • Redmi Y3 के डिज़ाइन का भी खुलासा हुआ है
  • Xiaomi Redmi Y3 को 24 अप्रैल को नई दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा
  • Redmi Y3 के साथ मार्केट में Redmi 7 सीरीज़ को भी उतारा जा सकता है
विज्ञापन
लॉन्च किए जाने से पहले Redmi Y3 का आधिकारिक वीडियो टीज़र ज़ारी किया गया है। वीडियो से पुष्टि हुई है कि नए Redmi फोन के डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच होगा। इसी नॉच में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। जिसका खुलासा Xiaomi ने पहले ही किया है। Redmi Y3 में नया ग्रेडिएंट फिनिश और पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है। Redmi Y3 को भारत में 24 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी। इसके बारे में पूरे दिन साथ देने का दावा किया गया है।

Redmi India के ट्विटर अकाउंट पर रेडमी वाई3 का लेटेस्ट वीडियो टीज़र ज़ारी किया गया है। इसमें Redmi Y3 की मजबूती दिखाई गई है। इसके लिए फोन को सीढ़ी पर से गिराकर दिखाया गया है।

वीडियो से Redmi Y3 के डिज़ाइन का भी खुलासा हुआ है। यह फोन ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ आएगा। इसके अलावा डुअल रियर कैमरा सेटअप की भी पुष्टि हुई है। इसके अलावा डिस्प्ले में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट का चिन चौड़ा है। लेकिन बायीं और दायीं तरफ बेज़ल बेहद ही पतले हैं।


इसके अतिरिक्त Redmi Y3 में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। टीज़र वीडियो से हम नए फोन के इंटरफेस की झलक मिली है। लगता है कि यह MIUI 10 पर चलेगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Xiaomi Redmi Y3 को 24 अप्रैल को नई दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी होने का दावा है।

हो सकता है कि कंपनी Redmi Y3 के साथ मार्केट में Redmi 7 सीरीज़ से पर्दा उठाए। कंपनी ने रेडमी 7 मॉडल को 4,000 एमएएच बैटरी, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ चीनी मार्केट में उतारा था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking design
  • Good battery life
  • Dedicated microSD slot
  • Capable selfie camera
  • कमियां
  • Ads and pre-installed bloatware
  • No fast charging
  • Overall performance isn’t competitive
  • Average rear cameras
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Y3, Redmi, Xiaomi, Xiaomi Redmi Y3, Xiaomi Redmi 7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »