Redmi Y2 को मिल रहा है अप्रैल एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस मीयूआई अपडेट

भारत में Redmi Y2 यूज़र्स मीयूआई फोरम्स पर मीयूआई 10.3.1.0 अपडेट का स्क्रीनशॉट साझा कर रहे हैं। अपडेट एंड्रॉयड 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को तो लाता ही है, साथ में कुछ कमियां दूर होती हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 मई 2019 18:37 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी वाई2 अब भी एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है
  • Redmi Y2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • भारत में Redmi Y2 की कीमत हाल ही में कम हुई थी
हाल ही में Redmi Y2 को जल्द ही एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की पुष्टि की गई थी। अब कंपनी ने फोन के लिए एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित MIUI 10.3.1.0 अपडेट ज़ारी किया है। यह दावा कई रेडमी वाई2 यूजर्स ने किया है। यूज़र्स द्वारा साझा किए गए चेंजलॉग से पता चलता है कि यह अप्रैल 2019 के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। इसके अलावा कुछ कमियों को दूर किया गया है। यह अपडेट 306 एमबी का है। हमारा सुझाव होगा कि हर यूज़र को इस अपडेट को डाउनलोड करना चाहिए। संभव है कि यह अपडेट ओवर द एयर फेज़ के आधार पर दिया जा रहा हो। इस कारण से आपके रेडमी वाई2 को यह अपडेट अभी नहीं मिला हो।

भारत में Redmi Y2 यूज़र्स मीयूआई फोरम्स पर मीयूआई 10.3.1.0 अपडेट का स्क्रीनशॉट साझा कर रहे हैं। अपडेट एंड्रॉयड 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को तो लाता ही है, साथ में कुछ कमियां दूर होती हैं। कॉल, बैटरी वार्निंग आइकन, कॉल टाइम बबल और व्हाट्सऐप के लिए नोटिफिकेशन बैज से जुड़ी समस्या दूर होती हैं। अपडेट के बाद मी क्लाउड रीडिज़ाइन्ड स्टार्ट पेज भी मिल रहा है। अपडेट के बाद गेम खेलने के दौरान इनकमिंग कॉल के दौरान फ्लोटिंग विंडो की सुविधा आ जाएगी।
Advertisement

भले ही अपडेट छोटा है। लेकिन हम आपको इसे वाई-फाई कनेक्शन पर ही डाउनलोड करने का सुझाव देंगे। इसके अलावा सुनिश्चित करें कि बैटरी 80 प्रतिशत चार्ज है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Xiaomi ने हाल ही बताया था कि रेडमी वाई2 को एंड्रॉयड पाई आधारित मीयूआई अपडेट मिलेगा।
 

Redmi Y2 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारत में Redmi Y2 की कीमत हाल ही में कम हुई थी। इसका 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये में मिलता है। वहीं, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

डुअल सिम रेडमी वाई 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 269 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी/ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Y2 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल स्टाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सुपर पिक्सल सेंसर है जो एलईडी सेल्फी-लाइट, एआई ब्यूटीफाई 4.0 और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरिएंट हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। बैटरी 3080 एमएएच की है। इसके बारे में पूरे दिन की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
Advertisement

Xiaomi Redmi Y2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी वाई2 का डाइमेंशन 160.73x77.26x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • Bad
  • Slow facial recognition
  • Average lowlight camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Y2, Redmi Y2 Price, Redmi Y2 Specifications, Redmi, MIUI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.