Redmi Turbo 5 में मिल सकता है 6.5 इंच LTPS डिस्प्ले

आगामी स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2025 17:29 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Redmi Turbo 5 में 7,500 mAh की बैटरी मिल सकती है
  • इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए Redmi Turbo 4 की यह जगह लेगा

इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Redmi Turbo 5 जल्द लॉन्च हो सकता है। यह Redmi Turbo 4 की जगह लेगा। आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Redmi Turbo 5 में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Redmi Turbo 5 में 6.5 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ मिल सकती  है। इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Redmi Turbo 4 में 6,550 mAh की बैटरी है। आगामी स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अगले वर्ष की शुरुआत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Turbo 4 में 6.67 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4 nm MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट है। Redmi Turbo 4 में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

हाल ही में Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ को लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Redmi Note 15 Pro+ में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 7s Gen 4 और Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है। Redmi Note 15 Pro+ में 6.83 इंच माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन (1,280 x 2,772 पिक्सल्स) और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। Redmi Note 15 Pro+ में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.