Redmi ने भारत में शुरू की Redmi Note 12 5G के नए वेरिएंट की बिक्री, प्राइस 21,999 रुपये

इस स्मार्टफोन पर ICICI Bank का 1,500 रुपये का डिस्काउंट लेने पर इसका प्राइस घटकर 20,499 रुपये हो जाएगा

Redmi ने भारत में शुरू की Redmi Note 12 5G के नए वेरिएंट की बिक्री, प्राइस 21,999 रुपये

इस स्मार्टफोन में में 6.67 इंच का डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को Mi.com, Mi Store ऐप और Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा
  • यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर ऑपरेट होता है
  • पिछले कुछ महीनों में कंपनी के स्मार्टफोन्स की देश में बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Redmi ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G को लॉन्च किया था। ये स्मार्टफोन्स 4 GB और 6 GB के RAM वाले वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं। कंपनी ने गुरुवार से देश में इसके 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की बिक्री भी शुरू कर दी है। 

इस नए वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये है। हालांकि, ICICI Bank का 1,500 रुपये का डिस्काउंट लेने पर इसका प्राइस घटकर 20,499 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा Xiaomi के मौजूदा यूजर्स के लिए कुछ अतिरिक्त बेनेफिट भी उपलब्ध हैं। इस स्मार्टफोन को Mi.com, Mi Store ऐप और  Amazon के अलावा ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। इसे मैट ब्लैक, मिस्टिक ब्लू और फ्रॉस्टेड ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB और 6 GB+128 GB वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 17,999 रुपये और 19,999 रुपये हैं। 

Redmi Note 12 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में में 6.67 इंच का डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर ऑपरेट होता है। फोन में होल पंच डिजाइन है और यह 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसे Corning Gorilla Glass 3 की सुरक्षा दी गई है। इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 4 Gen1 6nm ऑक्टा कोर 5G प्रोसेसर है। Redmi Note 12 5G के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 48MP का मेन लेंस कैमरा है। इसके साथ में  8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP53 रेट किया गया है। 

इसका आकार 165.88x76.21x7.98mm और वजन 188 ग्राम है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के स्मार्टफोन्स की देश में बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी की Redmi Note सीरीज सबसे अधिक बिकने वाले स्मार्टफोन्स में से एक है। पिछले वर्ष के अंत में Xiaomi ने बताया था कि उसने इस सीरीज के 30 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन्स बेचे हैं। इस सीरीज में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pro+ 5G, Redmi Note 12 4G और Redmi Note 12S शामिल हैं। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • कमियां
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent camera performance
  • Premium design, IP53 rating
  • Quality multimedia experience
  • Super-fast charging, good battery life
  • Feature-rich software with minimal bloatware
  • Capable overall performance
  • कमियां
  • Much more expensive than its predecessor
  • Does not ship with Android 13
  • Haptics could have been better
  • Ultra-wide camera performance needs improvement
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4980 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2000 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »