Redmi Note 9 भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम

Redmi Note 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है, जिसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा।

Redmi Note 9 भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 में मौजूद होगा 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा रेडमी नोट 9
  • मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 9
विज्ञापन
Redmi Note 9 स्मार्टफोन आज आखिरकार लम्बे इंतज़ार के बाद भारत में दस्तक देने वाला है। आज दोपहर 12 बजे डिज़िटल लॉन्च के दौरान रेडमी नोट 9 की भारतीय कीमत और उपलब्धता की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। आज लॉन्च होने वाले भारतीय मॉडल में इस साल अप्रैल में लॉन्च हुए ग्लोबल मॉडल की तुलना में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर रेडमी नोट 9 का ग्लोबल मॉडल 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प में पेश किया गया था। हालांकि, भारतीय वेरिएंट कथित तौर पर 3 जीबी रैम विकल्प के साथ नहीं आएगा, बल्कि इसकी जगह नया 6 जीबी रैम विकल्प पेश किया जाएगा।
 

Redmi Note 9 live stream, expected price

रेडमी नोट 9 का लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसे आप कंपनी ने YouTube चैनल और Mi India के अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। माना जा रहा है कि Redmi Note 9 की भारतीय कीमत ग्लोबल कीमत के आसपास ही होगी। याद दिला दें, रेडमी नोट 9 के ग्लोबल 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 199 डॉलर (लगभग 15,100 रुपये) और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 249 डॉलर (लगभग 18,900 रुपये) है।

कथित तौर पर फोन के 6 जीबी रैम विकल्प की कीमत थोड़ी ज्यादा भी हो सकती है। ग्लोबल मार्केट में फोन फॉरेस्ट ग्रीन, पोलर व्हाइट, मिडनाइट ग्रे रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया था।
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »