Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi Note 8 vs Redmi Note 8 Pro: रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो एक-दूसरे से कितने अलग हैं? जानते हैं...

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 एक-दूसरे से कितने अलग?

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro में है मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर
  • Redmi Note 8 में हुआ है स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है रेडमी नोट 8 में
विज्ञापन
Redmi Note 8 vs Redmi Note 8 Pro: रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने गुरुवार को रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। Redmi Note 7 Pro की तुलना में Redmi Note 8 Pro के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन में इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा। Redmi Note 7 की तुलना में रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन में कुछ ज्यादा बदलाव तो देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन फिर भी रेडमी नोट 7 की तुलना में Redmi Note 8 में कुछ अपग्रेड हैं। आज हम अपने इस लेख में आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो एक-दूसरे से कितने अलग हैं?
 

Redmi Note 8 vs Redmi Note 8 Pro: कीमत

रेडमी नोट 8 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल का है। स्मार्टफोन के 6 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट भी हैं। जिन्हें क्रमशः 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) और 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) में बेचा जाएगा।

दूसरी ओर, रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होगा। यह कीमत 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। हैंडसेट के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल क्रमशः 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) में बिकेंगे।

रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो की भारत में कीमत से पर्दा उठना अभी बाकी है। दोनों ही हैंडसेट के लॉन्च के तुरंत बात Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने साफ कर दिया कि ये फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च होंगे। मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर बताया कि भारत में लॉन्च किए जाने से पहले इन फोन की टेस्टिंग ज़रूरी है, साथ में सर्टिफिकेशन भी मिलना चाहिए। उन्होंने करीब आठ हफ्तों में इन हैंडसेट को भारत में लाए जाने की जानकारी दी है।
 

Redmi Note 8 बनाम Redmi Note 8 Pro: स्पेसिफिकेशन

दोनों ही हैंडसेट वाटरड्रॉप-नॉच के साथ आते हैं, साथ ही इनके फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। रेडमी नोट 8 में 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। रेडमी नोट 8 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए रेडमी नोट 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन में हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
 

Redmi Note 8 vs Redmi Note 8 Pro: कैमरा

रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो दोनों ही हैंडसेट में चार रियर कैमरे दिए हैं लेकिन इनके प्राइमरी कैमरा में अंतर है। रेडमी नोट 8 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। रेडमी नोट 8 प्रो वेरिएंट कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 

Redmi Note 8 बनाम Redmi Note 8 Pro: रैम, स्टोरेज

रेडमी नोट 8 में 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट हैं। रेडमी नोट 8 प्रो में 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट हैं। रेडमी नोट 8 ड्रीम ब्लू, मीट्योराइट ब्लैक और व्हाइट रंग में मिलेगा। रेडमी नोट 8 का सिर्फ ब्लैक वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ नहीं आएगा। रेडमी नोट 8 प्रो को पर्ल व्हाइट, मिनरल ग्रे और फॉरेस्ट ग्रीन रंग में लाया जाएगा।

रेडमी नोट 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। उम्मीद है कि दोनों ही हैंडसेट के साथ रिटेल बॉक्स में 18 वॉट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो में कुछ समानताएं हैं, जैसे कि दोनों ही फोन डुअल-सिम (नैनो), रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, मीयूआई 10, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर सपोर्ट के साथ आते हैं।

रेडमी नोट 8 प्रो बनाम रेडमी नोट 8

  रेडमी नोट 8 प्रो रेडमी नोट 8
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.536.30
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो19.5:919.5:9
हार्डवेयर
प्रोसेसरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलमीडियाटेक हीलियो जी90टीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
रैम6 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)512512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटहांहां
कैमरा
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकसहांहां
रियर फ्लैशहांहां
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल (f/2.0)13-मेगापिक्सल (f/2.0)
पॉप-अप कैमरानहीं-
फ्रंट ऑटोफोकसनहीं-
फ्रंट फ्लैशनहीं-
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड
स्किनMIUI 10MIUI 10
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्टहां-
यूएसबी ओटीजीहां-
यूएसबी टाइप सीहांहां
सिम की संख्या22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जीहांहां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहां
जायरोस्कोपहांहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  2. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  3. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
  4. कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop
  5. AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
  6. Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
  8. Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iQOO Z11 का टीजर जारी, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  10. Hisense ने लॉन्च की MiniLED TV सीरीज, 165Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos ऑडियो के साथ आए नए मॉडल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »