Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 भारत में 8 हफ्तों में होंगे लॉन्च

मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर ऐलान किया कि शाओमी अपनी Redmi Note 8 सीरीज़ के फोन को जल्द ही मार्केट में उतारेगी।

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 भारत में 8 हफ्तों में होंगे लॉन्च
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन हैं
  • Redmi Note 8 Pro में है मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर
  • Redmi Note 8 Pro में है 64 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
शाओमी ने गुरुवार को ही चीनी मार्केट में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया था। लॉन्च के तुरंत बात शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने साफ कर दिया कि ये फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च होंगे। मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर बताया कि भारत में लॉन्च किए जाने से पहले इन फोन की टेस्टिंग ज़रूरी है, साथ में सर्टिफिकेशन भी मिलना चाहिए। उन्होंने करीब आठ हफ्तों में इन हैंडसेट को भारत में लाए जाने की जानकारी दी है। याद रहे कि रेडमी नोट 7 प्रो को पहले भारत में लॉन्च किया गया था। इसके बाद फोन को चीनी मार्केट में उतारा गया।

मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर ऐलान किया कि शाओमी अपनी रेडमी नोट 8 सीरीज़ के फोन को जल्द ही मार्केट में उतारेगी। उन्होंने ट्वीट किया, “हमारी कोशिश इन्हें जल्द से जल्द भारत में लाने की है। लेकिन सर्टिफिकेशन और टेस्टिंग में करीब 8 हफ्ते का वक्त लग सकता है। हम आपको जानकारी देते रहेंगे।” इसके बाद उन्होंने लिखा, "#RedmiNote8 के लिए 8 हफ्ते!"। इससे पहले एक ट्वीट में जल्द लॉन्च की जाने की बात थी। बता दें कि चीनी मार्केट में रेडमी नोट 8 सीरीज़ के दोनों फोन की बिक्री सितंबर महीने में शुरू हो जाएगी।

भारत में इन हैंडसेट की कीमत चीनी मार्केट के आसपास ही रहने की उम्मीद है। रेडमी नोट 8 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल का है। स्मार्टफोन के 6 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट भी हैं। जिन्हें क्रमशः 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) और 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) में बेचा जाएगा।

रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होगा। यह कीमत 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। हैंडसेट के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल क्रमशः 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) में बिकेंगे।

Xiaomi के मुताबिक, रेडमी नोट 8 ड्रीम ब्लू, मीट्योराइट ब्लैक और व्हाइट रंग में मिलेगा। रेडमी नोट 7 की तरह रेडमी नोट 8 का सिर्फ ब्लैक वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ नहीं आएगा। रेडमी नोट 8 प्रो को पर्ल व्हाइट, आइस इमराल्ड और इलेक्ट्रिक लाइट ग्रे रंग में लाया जाएगा।
 

Redmi Note 8 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल रेडमी के20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

Redmi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। कंपनी इस फोन के साथ गेमिंग कंट्रोलर को भी बेचेगी।

रेडमी नोट 8 की तरह रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। प्रो वेरिएंट कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • कमियां
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »