Redmi Note 8 पर चल रहा है काम, बेहद ही 'पावरफुल' होने का दावा

Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने एक वीबो पोस्ट के जवाब में बताया कि Redmi Note 8 पर काम चल रहा है और यह अपनी चुनौतियों से पावरफुल होगा।

Redmi Note 8 पर चल रहा है काम, बेहद ही 'पावरफुल' होने का दावा
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध
  • Redmi Note 8 में हो सकता है मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर
  • रेडमी लाने वाली है 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन
विज्ञापन
Redmi Note 8 पर काम चल रहा है। खबर है कि यह अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बेहद ही पावरफुल होगा। यह जानकारी शाओमी के रेडमी ब्रांड के प्रमुख लू विबिंग ने वीबो पर एक पोस्ट के जवाब में दी। दूसरी तरफ, M1906GT मॉडल नंबर वाले रेडमी फोन को कथित तौर पर सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल, इस फोन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।  संभव है कि यह 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला रेडमी स्मार्टफोन है जिसकी तकनीक से इस हफ्ते ही होने वाले इवेंट में पर्दा उठेगा। हो सकता है कि यह मीडियाटेक के नए हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ आने वाला गेमिंग स्मार्टफोन हो।

चीनी पब्लिकेशन आईटीहोम की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने एक वीबो पोस्ट के जवाब में बताया कि रेडमी नोट 8 पर काम चल रहा है और यह अपनी चुनौतियों से पावरफुल होगा। फिलहाल साफ नहीं है कि रेडमी नोट 8 में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर होगा। याद रहे कि शाओमी ने मीडियाटेक के नए प्रोसेसर से लैस गेमिंग स्मार्टफोन लाने की जानकारी दी थी। संभव है कि यह 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला रेडमी स्मार्टफोन है जिसके बारे में कंपनी इस हफ्ते विस्तार से बताएगाी।

दूसरी तरफ, माय ड्राइवर्स की रिपोर्ट में M1906GT मॉडल नंबर वाले एक शाओमी स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट (MIIT) पर लिस्ट किए जाने के बारे में बताया गया है। लिस्टिंग में डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कयासों के हिसाब से यह रेडमी गेमिंग फोन हो सकता है, या 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला रेडमी फोन या रेडमी नोट 8। फिलहाल, ज़्यादातर बातें कयासों और अनुमान के आधार पर की जा रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi Note 8, MediaTek Helio G90T, M1906GT
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  12. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »