• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Flipkart Big Billion Shopping Days Sale: रेडमी नोट 7एस, रियलमी 3 प्रो, हॉनर 20आई समेत कई फोन मिल रहे हैं सस्ते में

Flipkart Big Billion Shopping Days Sale: रेडमी नोट 7एस, रियलमी 3 प्रो, हॉनर 20आई समेत कई फोन मिल रहे हैं सस्ते में

Flipkart Big Shopping Days Sale में मोबाइल फोन्स, लैपटॉप, टेलीविज़न, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरी प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी।

Flipkart Big Billion Shopping Days Sale: रेडमी नोट 7एस, रियलमी 3 प्रो, हॉनर 20आई समेत कई फोन मिल रहे हैं सस्ते में

Flipkart Big Billion Shopping Days Sale 18 जुलाई तक चलेगी

ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7एस को सेल के दौरान 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • 1,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है हॉनर 20आई को
  • रियलमी 3 प्रो को 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है
विज्ञापन
Flipkart Big Shopping Days Sale का आगाज़ हो गया है। फ्लिपकार्ट ने अमेज़न प्राइम डेज 2019 सेल के जवाब में अपनी सेल आयोजित की है। बिग शॉपिंग डेज़ सेल में लोकप्रिय स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक पर छूट मिलेगी। ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट देने के लिए फ्लिपकार्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की है। फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज़ सेल 18 जुलाई तक चलेगी।

बिग शॉपिंग डेज़ सेल में मोबाइल फोन्स, लैपटॉप, टेलीविज़न, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरी प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी। हमने आपकी सुविधा के लिए फ्लिपकार्ट शॉपिंग डेज़ में मिल रहे शानदार ऑफर्स की एक सूची तैयार की है।
 

Flipkart Big Shopping Days Sale – पहले दिन के ऑफर्स


रेडमी नोट 7एस
शाओमी के रेडमी नोट 7एस (3 जीबी, 32 जीबी) को सेल के दौरान 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। आम कीमत 10,999 रुपये है। आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके 9,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

रेडमी नोट 7एस 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें डुअल-रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। Redmi Note 7S में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4 को सपोर्ट करती है।

कीमतः 9,999 रुपये

गूगल पिक्सल 3

गूगल पिक्सल 3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में 49,999 रुपये (एमआरपी 71,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करके ग्राहक 17,900 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। अगर आप पिक्सल 3 खरीदते हैं तो सेल के दौरान गूगल मिनी होम पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

गूगल का पिक्सल 3 स्मार्टफोन 5.5 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। इसके साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कीमत: 49,999 रुपये

हॉनर 8सी

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर के किफायती फोन हॉनर 8सी को फ्लिपकार्ट की सेल में 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,350 रुपये की छूट मिलेगी। आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कार्ड इस्तेमाल करके अतिरिक्त पैसा बचा सकते हैं।

हॉनर 8सी में 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ में 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। दो रियर कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कीमतः 7,999 रुपये

हॉनर 20आई

हॉनर 20आई कंपनी की हॉनर 20 सीरीज़ का सबसे किफायती फोन है। फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन को 1,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है। लेकिन छूट पाने के लिए फोन खरीदने वक्त ऑनलाइन भुगतान करना होगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 13,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

हॉनर 20आई में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें किरिन 710 प्रोसेस का इस्तेमाल किया गया है। साथ में 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोन तीन रियर कैमरे के साथ आता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

कीमतः 13,999 रुपये (डिस्काउंट के बाद की कीमत)

रियलमी 3 प्रो

रियलमी 3 प्रो को 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। आम तौर पर यह 13,999 रुपये में बिकता है। छूट मात्र 500 रुपये की है। लेकिन पुराना फोन एक्सचेंज करके अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। एसबीआई कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

रियलमी 3 प्रो में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था। साथ में 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का कैमरा है।

कीमतः 13,499 रुपये

मोटोरोला वन पावर

मोटोरोला वन पावर को 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। मोटोरोला वन पावर एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। यह 6.2 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें दो रियर कैमरे हैं और फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। Motorola One Power में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कीमतः 10,999 रुपये

वीवो वी9 यूथ

फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में वीवो वी9 यूथ को सस्ते में बेचा जा रहा है। फोन की कीमत 9,990 रुपये है। वीवो वी9 यूथ 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 6.2 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ आता है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर फ्लिपकार्ट पर 9,500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

कीमतः 9,990 रुपये
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Big Shopping Days Sale, Big Shopping Days 2019
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »