Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!

Redmi Note 17 Pro, Pro Max के रियर पैनल में कंपनी ने एक खास कलर चेंजिंग पैनल फीचर दिया है।

Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 17 Pro, Pro Max के रियर पैनल में कंपनी ने एक खास कलर चेंजिंग पैनल फीचर दिया है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 17 Pro सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा
  • रियर में डुअल कैमरा मिलने वाला है जिसमें AI 50MP का मेन कैमरा होगा
  • Redmi Note 17 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है
विज्ञापन

Redmi Note 17 Pro सीरीज का लॉन्च भारत में कल होने जा रहा है। Xiaomi की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज ग्लोबल रिलीज के बाद अब इंडियन मार्केट में एंट्री करने जा रही है। सीरीज में दो मॉडल्स शामिल किए गए हैं जिसमें Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max का नाम आता है। Redmi Note 17 Pro, Pro Max का डिजाइन पहले ही सामने आ चुका है। इसके साथ ही दोनों ही स्मार्टफोन्स में Snapdragon 6 सीरीज के चिपसेट की पुष्टि भी कंपनी ने पहले ही कर दी है। आइए जानते हैं Redmi Note 17 Pro सीरीज के लॉन्च से पहले भारतीय मॉडल्स में और कौन से फीचर्स होंगे खास। 

Redmi Note 17 Pro, Pro Max Launch in India

Redmi Note 17 Pro, Pro Max का लॉन्च भारत में 15 सितंबर को होने जा रहा है। सीरीज की सेल Amazon पर होगी जिसके लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव है। इसके अलावा स्मार्टफोन्स कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। 

Redmi Note 17 Pro, Pro Max Features, Specifications

Redmi Note 17 Pro, Redmi Note 17 Pro Max में कंपनी ने कुछ धांसू फीचर्स टीज किए हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 10,000mAh की होगी। आइए जानते हैं विस्तार से इसके स्पेशल फीचर्स के बारे में। 

Redmi Note 17 Pro, Redmi Note 17 Pro Max Display

Redmi Note 17 Pro सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। फोन में Corning Gorilla Glass की सेफ्टी मिलने वाली है। इसके साथ ही Redmi फोन TUV SUV 5 Star Titan Quality रेटिंग से लैस होंगे। True Color AMOLED डिस्प्ले इसमें मिलने वाला है। 12 Bit  कलर डेप्थ का सपोर्ट फोन में होगा। 

Redmi Note 17 Pro, Pro Max Design

Redmi Note 17 Pro, Pro Max में कर्व्ड किनारों वाला डिजाइन दिया गया है। रियर में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें दो कैमरा मौजूद हैं। कैमरा रिंग के साथ में ही LED फ्लैश दिया गया है। राइट स्पाइन पर वॉल्यूम बटन हैं, जिसके नीचे पावर बटन की प्लेसिंग की गई है। पीछे की तरफ बॉटम में REDMI ब्रांडिंग की गई है। 

Color Changing Panel

Redmi Note 17 Pro, Pro Max के रियर पैनल में कंपनी ने एक खास कलर चेंजिंग पैनल फीचर दिया है। यह फोटोक्रॉमिक कलर चेंजिंग मैटिरियल से बना है जो कि इसके खास SECRET SUNRISE वेरिएंट में मिलने वाला है। 

Redmi Note 17 Pro, Pro Max Camera

Redmi Note 17 Pro, Pro Max में रियर में डुअल कैमरा मिलने वाला है। फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी मिल सकता है। यह AI फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। कैमरा के साथ में LED फ्लैश भी है जिसके लिए कंपनी ने अलग से रिंग बनाई है। 

Redmi Note 17 Pro, Pro Max Processor

Redmi Note 17 Pro, Pro Max के प्रोसेसर का खुलासा कंपनी ने लॉन्च से पहले ही कर दिया है। Redmi Note 17 Pro, में Snapdragon 6s Gen4 चिपसेट मिलने वाला है जबकि Redmi Note 17 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है। 

Redmi Note 17 Pro, Pro Max Battery

Redmi Note 17 Pro, Pro Max का सबसे बड़ा हाइलाइट इनकी बैटरी है। कंपनी ने फोन में 10,000mAh तक की बैटरी लगाई है। इसके लिए दावा किया गया है कि यह 4 दिन तक का बैकअप दे सकती है। साथ में कंपनी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देने वाली है। यह फोन कंपनी के चुनिंदा हैंडसेट्स में से हैं जो इतनी बड़ी बैटरी से लैस होकर आने वाले हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »