• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन में 8000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलता है। जानें इसकी कीमत, ऑफर्स और सभी फीचर्स।

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 17 5G की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Note 17 5G भारत में 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च
  • स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिप और 50MP डुअल कैमरा सेटअप शामिल
  • फोन को 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे
विज्ञापन

Xiaomi ने भारत में अपना नया Redmi Note 17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 8000mAh बैटरी, 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन के लिए 4 साल के Android OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा कर रही है।

Redmi Note 17 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये (6GB + 128GB) रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत SBI, Axis Bank और Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्टफोन की बिक्री 12 अगस्त से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। इसे Arctic Blue, Dark Night और Starlight Purple रंगों में खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 17 5G में 6.9-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में HydroTouch 2.0 फीचर भी दिया गया है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स बेहतर बना रहता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Redmi का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन करीब 2.5 दिन तक चल सकता है।

फोन में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, बेहतर कूलिंग के लिए इसमें Vapour Chamber Cooling System और 10,416mm² ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है। डिवाइस को IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi Note 17 5G Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन को 4 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे। फोन की मोटाई 8.4 mm और वजन 225 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  2. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  3. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  4. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  5. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
  6. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  7. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
  8. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  9. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  10. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »