8000mah Battery

8000mah Battery - ख़बरें

  • Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
    Oppo Find X10 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च हाल ही में देखने को मिला। इसमें कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में स्टैंडर्ड Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max को लॉन्च किया। अब चीन में स्टैंडर्ड मॉडल को एक और नए कलर में पेश कर दिया गया है। फोन शुरुआती तौर पर तीन रंगों में आया था।
  • Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
    Oppo Find X10 सीरीज ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारत में भी लॉन्च कर दी गई है। सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल Oppo Find X10 के नाम से आता है जो कि आकर्षक फीचर्स से लैस किया गया है। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट लगा है। यह 200MP कैमरा सेटअप से लैस होकर आता है।
  • Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
    Oppo Find X10 Pro Max को कंपनी ने भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। ग्लोबल रिलीज की तर्ज पर भारत में भी सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल्स उतारे हैं जिसमें Oppo Find X10 Pro और Oppo Find X10 Pro Max को शामिल किया है। Oppo Find X10 Pro Max इस सीरीज का फ्लैगशिप वेरिएंट है। 200MP का ट्रिपल कैमरा इसमें मिलता है। फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी है।
  • Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
    Oppo Pad Mini भारत समेत दुनियाभर के कई मार्केट्स में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी का कॉम्पेक्ट टैबलेट धांसू फीचर्स कैरी करता है। घरेलू मार्केट में धूम मचाने के बाद टैबलेट को कंपनी इंडोनेशिया, मलेशिया जैसी मार्केट्स में भी उतारने जा रही है। कंपनी ने सभी मार्केट्स के लिए अपने अधिकारिक हैंडल से टैबलेट के लॉन्च को टीज कर दिया है।
  • 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
    Vivo ने Y-Series का नया Vivo Y32 लॉन्च किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.87 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में Unisoc T7300 प्रोसेसर, 4GB और 6GB RAM तथा 128GB स्टोरेज दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य कैमरा और 2MP सेंसर शामिल हैं, जबकि सेल्फी के लिए 8MP कैमरा मिलता है। फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है और Android 16 पर चलता है।
  • Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
    Oppo ने K-Series में नया Oppo K15s स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है, जिसके साथ 45W SuperVOOC चार्जिंग मिलती है। Oppo K15s को चीन में 6GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी कीमत और लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है।
  • Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
    Oppo K14 Plus 5G आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है और लिमिटेड टाइम के लिए Flipkart पर Flash Sale में उपलब्ध होगा। फोन की माइक्रोसाइट पहले से लाइव है और इसकी कीमत ₹45,000 के अंदर होने का दावा किया गया है। Oppo K14 Plus 5G में 17.22 cm का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। फोन MediaTek Dimensity 7360 Max SoC पर चलेगा। इसमें 8000mAh बैटरी के साथ 45W SuperVOOC Flash Charging, 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और IP69K रेटिंग मिलेगी।
  • Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
    Vivo Y600i को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आया है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 6.87 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 6GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है। इसकी शुरुआती कीमत 1,699 युआन है।
  • Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
    Xiaomi 18 Pro सिंतबर में लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। Weibo पर Xiaomi ने फोन के रियर लुक को टीज किया है। ब्रांड ने “Generating” शब्द पर फोकस किया है। कयास है कि फोन के रियर डिस्प्ले पर रोचक फीचर मिल सकता है जो AI कंटेंट (AI generated content) भी दिखा सकता है।
  • Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
    Oppo A7 Pro मार्केट में 11 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। खासतौर पर फोन के फीचर्स में इसकी लम्बी बैटरी और इसकी मजबूती की चर्चा है। घरेलू मार्केट में फोन की एंट्री सबसे पहले होगी। चीन में इसके लॉन्च की तैयारी शुरू हो चुकी है।
  • Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
    Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में कई स्मार्टफोन्स को बहुत ही आकर्षक दामों पर लिस्ट किया गया है। ऐसा ही एक फोन है iQOO Z11 Lite जिसको कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। फोन में कई धांसू फीचर्स मिलते हैं जिसमें 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग भी है। फोन Dimensity 6300 चिपसेट से लैस होकर आता है। Amazon सेल में इसे एमआरपी से काफी सस्ते में लिस्ट किया गया है।
  • Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
    Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन में 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP डुअल रियर कैमरा और 8000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी इसके लिए 4 साल के OS अपडेट व 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। इसकी बिक्री 12 अगस्त से शुरू होगी।
  • ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
    Poco ने भारत में अपना नया POCO M8 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा, Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 और 4 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा किया गया है। इसकी शुरुआती लॉन्च कीमत 21,999 रुपये (ऑफर्स के बाद) रखी गई है। स्मार्टफोन 7 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
    Realme की ओर से Realme Power Days Sale चालू है जिसमें धांसू बैटरी वाले फोन डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदे जा सकते हैं। इस सेल में Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G, और Realme P4R 5G जैसे फोन भारी छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं। रियलमी पावर डेज सेल सीमित समय के लिए शुरू की गई है।
  • Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
    Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 6.8-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है। Realme C100x को भारत में 14,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »