12GB रैम, 50MP कैमरा, 45W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च हुआ Redmi Note 14 5G, जानें प्राइस

Redmi Note 14 5G स्‍मार्टफोन को चीन में Redmi Note 14 Pro+ और Redmi Note 14 Pro के साथ लॉन्च कर दिया गया है।

12GB रैम, 50MP कैमरा, 45W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च हुआ Redmi Note 14 5G, जानें प्राइस

Redmi Note 14 5G में डुअल रियर कैमरा है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 5G स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च
  • अभी चीन में लॉन्‍च हुआ है स्‍मार्टफोन
  • मिड रेंज में जल्‍द भारत में लॉन्‍च होने की उम्‍मीद
विज्ञापन
Redmi Note 14 5G स्‍मार्टफोन को चीन में Redmi Note 14 Pro+ और Redmi Note 14 Pro के साथ लॉन्च कर दिया गया है। प्रो वेरिएंट की तरह ही Redmi Note 14 5G भी एंड्रॉयड 14 पर बेस्‍ड Xiaomi HyperOS पर चलता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन वाला 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा प्रोसेसर की ताकत दी गई है। फोन में 12GB तक रैम है। 5110mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  
 

Redmi Note 14 5G Price

चीन में Redmi Note 14 5G की कीमत 1199 युआन (लगभग 14,300 रुपये) से शुरू होती है। यह 6GB + 128GB मॉडल के दाम हैं। 8GB + 128GB वेरिएंट के दाम 1,399 युआन (लगभग 16,700 रुपये) हैं। 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 1499 युआन (लगभग 17,900 रुपये) और 12GB + 256GB मॉडल के प्राइस 1,699 युआन (लगभग 20,300 रुपये) हैं।
 

Redmi Note 14 5G Specifications, Features

Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच का फुल एचडी+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्‍प्‍ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस से पैक्‍ड है। डिस्‍प्‍ले में  कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गयाा है। 

फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा प्रोसेसर लगा है। उसके साथ 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। 

Redmi Note 14 5G में डुअल रियर कैमरा है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन यानी OIS को सपोर्ट करता है। साथ में 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

Redmi Note 14 5G में 5110mAh की बैटरी है। वह 45W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा है। डिवाइस का वजन 190 ग्राम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ता फोन Samsung Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »