Redmi Note 13 सीरीज की कीमत का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Xiaomi ग्लोबल मार्केट में आगामी लॉन्च इवेंट में Xiaomi Note 13 सीरीज को पेश करने वाला है जो कि जो कि 4 जनवरी को आयोजित होगा।

Redmi Note 13 सीरीज की कीमत का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 13 Pro+ 5G में 8GB/256GB स्टोरेज मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 5G के 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।
  • Redmi Note 13 Pro 5G के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है।
  • Redmi Note 13 Pro+ 5G के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।
विज्ञापन
Xiaomi ग्लोबल मार्केट में आगामी लॉन्च इवेंट में Xiaomi Note 13 सीरीज को पेश करने वाला है जो कि जो कि 4 जनवरी को आयोजित होगा। ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ Note 13 सीरीज भारत में भी लॉन्च होगी। लॉन्च से पहले टिपस्टर अभिषेक यादव ने भारत में आने वाली Note 13 लाइनअप की कीमत का खुलासा किया है।

टिप्सटर अभिषेक द्वारा एक्स पर शेयर की गई एक फोटो में भारत में आने वाले तीन स्मार्टफोन की कीमत का पता चला है, जिसमें Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G शामिल हैं। 


Redmi Note 13 5G की कीमत


Redmi Note 13 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन प्रिज्म गोल्ड, आर्कटिक व्हाइट और स्टेल्थ ब्लैक में आएगा।


Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत


Redmi Note 13 Pro 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये और 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये तक होने की उम्मीद है। Note 13 Pro 5G  आर्कटिक व्हाइट, कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में आएगा। 


Redmi Note 13 Pro+ 5G की कीमत

Redmi Note 13 Pro+ 5G के 8GB RAM और 256GB ROM स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 12GB RAM और  512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये होने की संभावना है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Note 13 Pro+ 5G फ्यूजन व्हाइट, फ्यूजन पर्पल और फ्यूजन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। भारतीय मॉडल के स्पेसिफिकेशन ग्लोबल मॉडल के समान होने की उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »