Redmi Note 13 Pro+ 5G वर्ल्ड चैम्पियंस एडिशन अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च

इसके ऊपर दाएं कोने पर अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) का लोगो है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Note 13 Pro+ 5G के समान हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2024 12:08 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष की शुरुआत में भारत में Redmi Note 13 Pro+ को लॉन्च किया गया था
  • इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • Redmi का K70 Ultra भी जल्द लॉन्च हो सकता है

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Note 13 Pro+ 5G के समान हो सकते हैं

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत में Redmi Note 13 Pro+ को लॉन्च किया था। इसके साथ Note 13 5G और Note 13 Pro 5G भी लाए गए थे। कंपनी ने देश में Redmi Note 13 Pro+ 5G चैम्पियंस एडिशन लाने की पुष्टि की है। 

Note 13 Pro+ 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200-Ultra SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसे तीन कलर्स और तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया गया था। 

देश में कंपनी की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Note 13 Pro+ 5G वर्ल्ड चैम्पियंस एडिशन को 30 अप्रैल को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस पोस्ट के साथ दिए गए टीजर में इस स्मार्टफोन का बैक पैनल दिख रहा है। यह ब्लू कलर में है और इसके ऊपर दाएं कोने पर अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) का लोगो है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Note 13 Pro+ 5G के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये, 12 GB + 256 GB वेरिएंट का 33,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 35,999 रुपये है। इसे Fusion White, Fusion Purple और Fusion Black ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Redmi का K70 Ultra भी जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें 1.5k रिजॉल्यूशन के साथ TCL C8 OLED पैनल दिया जा सकता है। इसके डिजाइन में भी कुछ बदलाव किया जा सकता है। टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का आगामी Dimensity 9300 Plus दिया जा सकता है। इसकी प्राइम क्लॉक स्पीड Dimensity 9300 की तुलना में अधिक हो सकती है। इसमें गेमिंग के बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए एक अलग ग्राफिक्स चिप दिया जा सकता है। Redmi K70 Ultra में 5,500 mAh की बैटरी होने की संभावना है। इसकी बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसमें 24 GB तक RAM और 1 TB तक की स्‍टोरेज मिल सकती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • Bad
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.