Redmi Note 13 5G सीरीज की बिक्री भारत में Amazon, Flipkart पर होगी

कंपनी ने इस सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया था। इसमें Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ शामिल हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2023 13:38 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया था
  • इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच 1.5K फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है
  • पिछले एक दशक में Redmi के स्मार्टफोन्स की बिक्री एक अरब यूनिट्स हो गई है

कंपनी ने इस सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Note 13 5G सीरीज को अगले वर्ष की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया था। इसमें Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच 1.5K फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। 

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की बिक्री पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। हाल ही में शाओमी की देश में यूनिट ने बताया था कि Redmi Note 13 सीरीज को भारत में 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की Amazon और Flipkart के जरिए बिक्री होने की भी पुष्टि हो गई है। इन दोनों ई-कॉमर्स साइट्स पर इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की माइक्रोसाइट्स शुरू हो गई हैं। फ्लिपकार्ट पर दावा किया गया है कि इस सीरीज की इंटरनेशनल बिक्री 33.8 करोड़ यूनिट्स की हो चुकी है। 

Redmi की K70 सीरीज में जल्द एक नया स्मार्टफोन जोड़ा जा सकता है। इस सीरीज में K70, K70 Pro और K70e शामिल हैं। इसमें K70 Ultra को शामिल किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से पता चला है। हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया था कि शाओमी एक नया स्मार्टफोन Redmi K70 Ultra लॉन्च कर सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 9300 हो सकता है। इस सीरीज के K70 Pro में  Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है।  K70 Ultra में 5,000 mAh की बैटरी 150 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें  K70 Pro के  समान 6.67 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर हो सकता है। पिछले एक दशक में Redmi के स्मार्टफोन्स की बिक्री एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। शाओमी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। स्मार्टफोन मार्केट में इस स्ट्रैटेजी के साथ एक बड़ा बदलाव हुआ था। हाल ही में इस उपलब्धि की जानकारी शाओमी ग्रुप के सीनियर एग्जिक्यूटिव, Lu Weibing ने दी थी। शाओमी ने चार वर्ष पहले Redmi को एक अलग सब-ब्रांड के तौर पर पेश किया था। इससे Redmi पर फोकस बढ़ा था। इसके बाद Redmi ने कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • Bad
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.