Redmi Note 12 Turbo ट्रिपल कैमरा के साथ 28 मार्च को होगा लॉन्च

कंपनी का दावा है कि यह नए Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 SoC वाला पहला स्मार्टफोन होगा

विज्ञापन
Written by Pranav Hegde, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मार्च 2023 17:31 IST
ख़ास बातें
  • इसके चीन में लॉन्च से पहले कंपनी ने कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है
  • इसका फ्लैट फ्रेम डिजाइन है और बैक पर तीन सर्कुलर कैमरा रिंग हैं
  • इसे इंटरनेशनल मार्केट्स में Poco X5 GT के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है

इसमें कैमरा के साथ एक LED फ्लैश मॉड्यूल भी है

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi की सब्सिडियरी Redmi का नया स्मार्टफोन Redmi Note 12 Turbo का 28 मार्च को लॉन्च होगा। यह Redmi Note 12 Pro Plus 5G से एक स्लॉट अधिक हो सकता है। इसके चीन में लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसका दावा है कि यह नए Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 SoC वाला पहला स्मार्टफोन होगा। 

Snapdragon 7+ Gen 2 SoC 4 nm प्रोसेस पर बेस्ड है और इसमें 2.91 GHz की पीक क्लॉक स्पीड है। यह Adreno 725 GPU के साथ आता है। इसका परफॉर्मेंस Snapdragon 7 Gen 1 SoC से लगभग 50 प्रतिशत बेहतर होने का दावा किया गया है। Redmi Note 12 Turbo का डिजाइन Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus 5G हैंडसेट्स के समान दिख रहा है। ये स्मार्टफोन भारत और चीन में लॉन्च हो चुके हैं। इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन है और बैक पर तीन सर्कुलर कैमरा रिंग हैं। 

कंपनी की ओर से जारी किए गए टीजर में इसमें 64 मेगापिक्सल के मेन कैमरा की पुष्टि हो रही है। इसमें अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस वाले दो अन्य कैमरा हो सकते हैं। इसमें कैमरा के साथ एक LED फ्लैश मॉड्यूल भी है। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी स्पीकर, USB Type-C पोर्ट और SIM ट्रे नीचे किनारे पर दिए गए हैं। इसमें ऊपर कोने पर 3.5 mm हेडफोन जैक है और इसके साथ IR ब्लास्टर और सेकेंडरी माइक्रोफोन के लिए कटआउट हैं। इसके पावर और वॉल्यूम बटन दाएं कोने पर दिख रहे हैं। 

हाल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें 12 GB तक RAM और 512 GB की स्टोरेज हो सकती है। इसमें 5,500 mAh की बैटरी होने की संभावना है जो 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसे इंटरनेशनल मार्केट्स में Poco X5 GT के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने Redmi Note 12 Turbo के इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। Redmi की Note सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट्स में जोरदार सफलता मिली है। कंपनी ने पिछले वर्ष दिसंबर मे्ं बताया था कि उसने दुनिया भर में Note सीरीज की 30 करोड़ से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें 7.2 करोड़ यूनिट्स भारत में बिकी थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Qualcomm, Battery, Market, Redmi, Mobile, Launch, Design, China, Xiaomi, Sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  3. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  2. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  3. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  4. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  5. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  6. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  7. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  8. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  9. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  10. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.