6GB रैम, Dimensity 1080 SoC के साथ लॉन्च से पहले Redmi Note 12 फोन गीकबेंच पर स्पॉट

सिंगल कोर में फोन को 767 पॉइंट्स का स्कोर दिया गया है और मल्टी कोर टेस्ट में 2008 पॉइंट्स का स्कोर दिया गया है।

6GB रैम, Dimensity 1080 SoC के साथ लॉन्च से पहले Redmi Note 12 फोन गीकबेंच पर स्पॉट

Photo Credit: Weibo/Redmi

Redmi Note 12 सीरीज को कंपनी आज अपनी घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 12 के इस वेरिएंट में 6GB रैम मेंशन की गई है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा।
  • सिंगल कोर में फोन को 767 पॉइंट्स का स्कोर दिया गया है।
विज्ञापन
Redmi Note 12 सीरीज आज चीन में लॉन्च होने जा रही है। लेकिन इसके ऑफिशिअल लॉन्च से कुछ घंटे पहले ही स्मार्टफोन को Geekbench 5 पर लिस्टेड देखा गया है। यहां पर डिवाइस में प्रोसेसर भी लिस्टेड है। इसके अलावा कई और स्पेसिफिकेशंस भी मेंशन हैं, मसलन मेमोरी, ऑपरेटिंग सिस्टम, मॉडल नम्बर आदि। कंपनी की घरेलू मार्केट में लॉन्च होने वाली Redmi Note 12 सीरीज के बारे में और क्या-क्या जानकारी मिली है, एक नजर डालते हैं। 

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी आज अपनी बहु-प्रतीक्षित Redmi Note 12 सीरीज को चीन में लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले फोन को बेंचमार्क वेबसाइट Geekbench 5 पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में डिवाइस का मॉडल नम्बर 22101316C मेंशन है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह Redmi Note 12 Pro हो सकता है। सिंगल कोर में फोन को 767 पॉइंट्स का स्कोर दिया गया है और मल्टी कोर टेस्ट में 2008 पॉइंट्स का स्कोर दिया गया है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर होने की बात कही गई है। 
mk8pdd2g
इसके अलावा गीकबेंच 5 की यह लिस्टिंग इस डिवाइस के कई और स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठाती है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में Mali G68 GPU होगा और MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट होगा। रेडमी नोट 12 उन पहले स्मार्टफोन्स में से होगा जिसमें MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट इस्तेमाल होगा क्योंकि चिपसेट का ये वर्जन हाल ही में लॉन्च किया गया था। 

Redmi Note 12 के इस वेरिएंट में 6GB रैम मेंशन की गई है। इसका मतलब है कि फोन में रैम के कई वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में कहें तो यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ आने वाला है। जिसके ऊपर MIUI 13 स्किन देखने को मिल सकती है। डिवाइस में 4500 से 5000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  5. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  7. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  10. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »