Redmi Note 11 सीरीज़ 28 अक्टूबर को होगी लॉन्च, तीन मॉडल्स हो सकत हैं शामिल

Xiaomi ने वीबो के जरिए Redmi Note 11 सीरीज़ के लॉन्च का ऐलान किया है। लॉन्च इवेंट 28 अक्टूबर को 7pm CST Asia (भारतीय समयानुसार 4:30pm बजे) शुरू किया जाएगा।

Redmi Note 11 सीरीज़ 28 अक्टूबर को होगी लॉन्च, तीन मॉडल्स हो सकत हैं शामिल
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 में मिल सकता है होल-पंच डिस्प्ले
  • Redmi Note 11 सीरीज़ शाम 4:30 बजे होगी लॉन्च
  • सीरीज़ में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Redmi Note 11 सीरीज़ की लॉन्च तारीख कंपनी द्वारा कंफर्म कर दी गई है। नई लाइनअप सीरीज़ कंपनी के 28 अक्टूबर को आयोजित इवेंट के दौरान पेश की जाएगी। पोस्टर के जरिए लॉन्च तारीख की पुष्टि होती है, जिसमें रेडमी नोट 11 सीरीज़ के डिज़ाइन की भी झलक देखी जा सकती है। यह फोन iPhone 13 सीरीज़ से प्रेरित है, जिसमें फ्लैट मैटल एज और वर्गाकार कॉर्नर देखे जा सकते हैं। रेडमी नोट 11, रेडमी नोट 11 प्रो और रेडमी नोट 11 प्रो प्लस को लॉन्च से पहले JD.com पर भी स्पॉट किया गया है।

Xiaomi ने वीबो के जरिए Redmi Note 11 सीरीज़ के लॉन्च का ऐलान किया है। लॉन्च इवेंट 28 अक्टूबर को 7pm CST Asia (भारतीय समयानुसार 4:30pm बजे) शुरू किया जाएगा। रेडमी नोट 11 में होल-पंच डिस्प्ले देखा जा सकता है। फोन के टॉप पर जेबीएल ट्यून स्पीकर ग्रील, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक होल स्थित है। फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप और आयतकार मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें एक बड़ा सेंसर टॉप पर स्थित है। कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। रेडमी नोट 11 में दाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को जगह दी गई है।

इसके अलावा, Xiaomi ने रेडमी नोट 11 सीरीज़ को लेकर काफी कम ही खुलासा किया है। यह फोन लाइनअप लॉन्च से पहले JD.com पर भी लिस्ट किया गया है। ई-कॉमर्स साइट पर Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ तीन मॉडल्स लिस्ट थे। लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि प्रीमियम रेडमी नोट 11 प्रो प्लस फोन Mysterious Blackland, Misty Forest और Time Quiet Purple कलर ऑप्शन में आएगा। वहीं, दूसरी ओर Redmi Note 11 Pro फोन Mysterious Blackland, Misty Forest, Shallow Meng Xinghe और Time Quiet Purple कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। दोनों ही फोन 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है। रेडमी नोट 11 के कलर ऑप्शन व स्टोरेज की जानकारी फिलहाल JD.com लिस्टिंग पर सार्वजनिक नहीं की गई है।

लॉन्च से पहले शाओमी ने रेडमी नोट 11 सीरीज़ के लिए रिजर्वेशन JD.com पर शुरू कर दी है। ग्राहक 100 (लगभग 1,200 रुपये) से CNY 200 (लगभग 2,400 रुपये) के बीच डिपॉजिट कर स्मार्टफोन को प्री-बुक कर सकते हैं।

पुरानी लीक के अनुसार, रेडमी नोट 11 प्रो स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस होगा, वहीं रेडमी नोट 11 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर के साथ आएगा। रेडमी नोट 11 प्रो फोन में 108 मेगाापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जबकि रेडमी नोट 11 फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक देगा। रेडमी नोट 11 की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,050 रुपये) से शुरू होगी। वहीं, Redmi Note 11 Pro फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) होगी।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »