Redmi Note 11 और Redmi Note 11S की भारतीय कीमत लॉन्च से पहले लीक

टिप्सटर Yogesh Brar के ट्वीट के मुताबिक, Redmi Note 11 फोन के बेस मॉडल की कीमत 13,999 रुपये या फिर 14,499 रुपये होगी। टिप्सटर का दावा है कि Redmi Note 11S स्मार्टफोन की कीमत भारत में की कीमत 16,999 रुपये या फिर 17,499 रुपये से शुरू होगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 31 जनवरी 2022 17:42 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 के भारत लॉन्च का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है
  • Redmi Note 11S फोन 9 फरवरी को भारत में होगा लॉन्च
  • दोनों फोन की कीमत ऑनलाइन हुई है लीक
Redmi Note 11 और Redmi Note 11S स्मार्टफोन की भारतीय कीमत 9 फरवरी लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है। स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी उस टिप्सटर द्वारा लीक की गई है, जिसने हाल ही में फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी थी। साथ ही टिप्सटर ने यह दावा किया था कि रेडमी नोट 11एस स्मार्टफोन की कीमत Redmi Note 10S की तुलना में 1,000 - 2,000 रुपये ज्यादा होगी। यह रेडमी फोन Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन के साथ ग्लोबली लॉन्च किए जा चुके हैं।

टिप्सटर Yogesh Brar के ट्वीट के मुताबिक, Redmi Note 11 फोन के बेस मॉडल की कीमत 13,999 रुपये या फिर 14,499 रुपये होगी। टिप्सटर का दावा है कि Redmi Note 11S स्मार्टफोन की कीमत भारत में की कीमत 16,999 रुपये या फिर 17,499 रुपये से शुरू होगी। बता दें, रेडमी नोट 11 की कीमतें नई है, जबकि रेडमी नोट 11एस की कीमत की जानकारी इससे पहले भी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, रेडमी नोट 11एस की कीमत भारत में 17,999 रुपये से शुरू होगी, जो कि फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत होगी। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये हो सकती है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया रेडमी नोट 11 और रेडमी नोट 11एस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते अन्य स्मार्टफोन के साथ ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है। रेडमी नोट 11एस स्मार्टफोन भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। अन्य मॉडल के भारत लॉन्च को लेकर फिलहाल जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

Redmi Note 11 and Redmi Note 11S specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 11 फोन Android 11 आधारित MIUI 13 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED Dot डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी LPDDR4X रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी UFS 2.2 की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33W Pro फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

रेडमी नोट 11एस फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED Dot डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी96 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4X रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33W Pro फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • IP53 rated
  • Decent display quality
  • Good battery life
  • Bad
  • Boring design
  • Average camera performance
  • Not the best SoC for gaming
  • Annoying preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.