Redmi Note 11 स्मार्टफोन खरीदने वालों को खुशखबरी, McDonalds देगा तगड़ा गिफ्ट

फिलहाल जो लोग इस एरिया में Redmi Note 11 सीरीज का स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उन्हें स्पेशल मैकडॉनल्ड्स कूपन भी मिलेंगे। फिर इन कूपन्स को दो मैकचिकन बेस्ड मीनू ऑप्शन के साथ-साथ आइसक्रीम संडे के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Redmi Note 11 स्मार्टफोन खरीदने वालों को खुशखबरी, McDonalds देगा तगड़ा गिफ्ट

Photo Credit: Redmi Note 11 Series

ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 सीरीज का स्मार्टफोन खरीदते हैं।
  • Xiaomi Turkey द्वारा Redmi फोन के लिए यह ऐलान किया गया था।
  • Redmi Note 11 सीरीज स्मार्टफोन खरीदने वालों को डील मिल रही है।
विज्ञापन
Xiaomi ने हाल ही में एक फास्ट फूड बेस्ड कंपनी के साथ एक पार्टनरशिप की है। कंपनी McDonald's के साथ साझेदारी कर रही है और उन ग्राहकों को फ्री बर्गर और काफी कुछ दिया जा रहा है जो कि Redmi Note 11 सीरीज के स्मार्टफोन खरीदते हैं।

खासतौर पर Xiaomi Turkey द्वारा यह ऐलान किया गया था, इसलिए वर्तमान में यह साफ नहीं है कि क्या यह ऑफर इसके अलावा अन्य देशों में भी लागू है या नहीं। इस हफ्ते की शुरुआत में नई पार्टनरशिप को ऑफिशियली पेश किया गया था। चीन की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी ने अपने ऑफिशियल तुर्की अकाउंट से एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर की थी। इस सोशल मीडिया पोस्ट ने लोकप्रिय फास्ट फूड की दिग्गज कंपनी के साथ उनकी पार्टनरशिप का खुलासा किया और यहां तक ​​​​कि इस प्रमोशनल ऑफर की डिटेल्स भी शेयर की है।

फिलहाल जो लोग इस एरिया में Redmi Note 11 सीरीज का स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उन्हें स्पेशल मैकडॉनल्ड्स कूपन भी मिलेंगे। फिर इन कूपन्स को दो मैकचिकन बेस्ड मीनू ऑप्शन के साथ-साथ आइसक्रीम संडे के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल जानकारी नहीं है कि यह ऑफर तुर्की में कब तक उपलब्ध होगा। अगर एक नया Redmi Note 11 सीरीज स्मार्टफोन खरीदने वालों को इस प्रकार की डील मिल रही है तो इसमें कुछ भी बुरा नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इस प्रमोशनल ऑफर को अन्य एरिया में भी फेश करेगी। इसलिए ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी द्वारा दिए जाने वाले किसी भी अपडेट से ही पता चलेगा।
 

भारतीय बाजार में Redmi Note 11 सीरीज के कई स्मार्टफोन मौजूद हैं।

 

Redmi Note 11:


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के लिए Redmi Note 11 में 6.43 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन FHD + 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर Snapdragon 680 प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Redmi Note 11 Pro+ 5G


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में Redmi Note 11 Pro+ 5G में 6.67 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले  है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर  है। इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। 
 

Redmi Note 11 Pro


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में Redmi Note 11 Pro में 6.67 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले  है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्डMIUI 13 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Mediatek Helio G96 (12 nm) प्रोसेसर दिया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi Note 11 Series, McDonalds
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »