Redmi Note 10T 5G की भारत लॉन्चिंग कंफर्म, कंपनी ने शेयर की टीज़र तस्वीर

Redmi Note 10T 5G, Redmi Note 10 5G और Poco M3 Pro 5G यह तीनों ही स्मार्टफोन एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स से लैस है, यह तीनों ही फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 9 जुलाई 2021 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10T 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा
  • रेडमी नोट 10टी 5जी में मौजूद होगी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता
  • फिलहाल फोन की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है
Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल लॉन्च की सही तारीख की पुष्टि नहीं की है। Redmi Note 10 5G को हाल ही में भारतीय मार्केट में Poco M3 Pro 5G के रूप में लॉन्च किया गया था। यह तीनों ही स्मार्टफोन एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स से लैस है, यह तीनों ही फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है। अमेज़न ने लॉन्च से पहले ही रेडमी नोट 10टी 5जी स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट वेबसाइट को लाइव किया था।

Redmi India ने हाल ही में ट्वीट करते हुए यह पुष्टि की थी कि Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। शाओमी सब-ब्रांड ने अपने ट्वीट में लिखा, "Time to sit back and sip on your favourite cuppa cause we're coming up with our first ever #FastAndFuturistic smartphone!" इस ट्वीट के जरिए यूज़र्स को माइक्रोसाइट की भी जानकारी दी गई है, जिस पर स्मार्टफोन से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए 'Notify Me' का बटन दिया गया है। रेडमी इंडिया के ट्वीट की जानकारी सबसे पहले 91Mobiles द्वारा सार्वजनिक की गई है।
Advertisement

Redmi India के ट्वीट में एक टीज़र तस्वीर भी साझा की गई है। इस तस्वीर में Redmi Note 10T 5G का फ्रंट और बैक पैनल देखा जा सकता है, जिससे फोन के संभावित डिज़ाइन का इशारा मिल जाता है। जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है कि स्मार्टफोन में कैमरा सेटअप के लिए आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो कि स्मार्टफोन के ऊपर बायीं ओर स्थित है। सेल्फी कैमरे के लिए फ्रंट डिस्प्ले में सेंट्रल प्लेस होल-पंच कटआउट है।

इस स्मार्टफोन के पहले Amazon की माइक्रोसाइट पर टीज़ किया गया था।
Advertisement
 

Redmi Note 10T 5G specifications

रेडमी नोट 10टी 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर काम करेगा और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6GB रैम को जोड़ा गया है। साथ ही फोन की स्टोरेज 128 जीबी है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 10टी 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Excellent battery life
  • Smooth software
  • Bad
  • No ultra-wide-angle camera
  • Below-average camera performance
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.