Redmi दो फ्लैगशिप फोन कर सकती है लॉन्च, स्टोरेज वेरिएंट हुए लीक

शाओमी (Xiaomi) के रेडमी (Redmi) ब्रांड के आगामी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस फोन से संबंधित नए लीक से यह जानकारी मिली है कि कंपनी एक नहीं बल्कि दो फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 11 मई 2019 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Redmi फ्लैगशिप के बेस वेरिएंट में हो सकती है 6 जीबी रैम
  • टॉप वेरिएंट हो सकता है 256 जीबी स्टोरेज से लैस
  • Redmi फ्लैगशिप में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Redmi दो फ्लैगशिप फोन कर सकती है लॉन्च, स्टोरेज वेरिएंट हुए लीक

शाओमी (Xiaomi) के रेडमी (Redmi) ब्रांड के आगामी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस फोन से संबंधित नए लीक से यह जानकारी मिली है कि कंपनी एक नहीं बल्कि दो फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर सकती है। ये फ्लैगशिप फोन चार रैम और स्टोरेज वेरिएंट में उतारे जा सकते हैं। नए लीक से यह भी पता चला है कि ये रेडमी फ्लैगशिप (Redmi Flagship) फोन तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किए जा सकते हैं। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर इन दोनों फोन को चीन में कब उतारा जाएगा और क्या इन्हें भारत लाया जाएगा या नहीं।

MySmartPrice के सहयोग के साथ टिप्स्टर इशान अग्रवाल के ट्वीट के अनुसार, शाओमी (Xiaomi) चीन में रेडमी फ्लैगशिप के दो मॉडल लॉन्च करेगी। ट्वीट से इस बात का भी पता चला है कि रेडमी फ्लैगशिप फोन के तीन कलर वेरिएंट होंगे- रेड, ब्लू और कार्बन फाइबर। फोन के चार वेरिएंट होंगे, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज।
Advertisement

टिप्स्टर ने बताया कि ये स्टोरेज और कलर वेरिएंट केवल चीन में लॉन्च होंगे भारत में नहीं। फिलहाल अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना पाना संभव होगा या नहीं। साथ ही अभी इस बात का भी पता नहीं चला है कि आखिर इन दोनों फोन को चीन में कब लॉन्च किया जाएगा, लेकिन MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, इन्हें इस महीने लॉन्च किया जा सकता है।

एक अन्य ट्वीट में इशान अग्रवाल ने आगामी फोन के मॉडल नंबर M1903F10 और M1903F11 बताए हैं। इनमें से एक जिसका मॉडल नंबर M1903F10G है पहले ही सिंगापुर में आईएमडीए (IMDA) डेटाबेस में स्पॉट किया गया था। यह इस बात का संकेत देता है कि फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। आईएमडीए (IMDA) डेटाबेस पर कथित रेडमी फ्लैगशिप लिस्टिंग को NashvilleChatter द्वारा स्पॉट किया गया था।
Advertisement

Redmi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और इसकी बैटरी लाइफ बेहतरीन होगी। ऐसा कुछ समय पहले ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने इशारों में बताया था। हाल ही में नए लीक से पता चला था कि रेडमी फ्लैगशिप (Redmi Flagship) फोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi, Redmi Flagship, Xiaomi, Snapdragon 855
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.