Redmi K90 Ultra में हो सकती है 10,000mAh की मेगा बैटरी, स्लिम डिजाइन

यह जून में पेश किए गए Redmi K80 Ultra की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 18:01 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • यह जून में पेश किए गए Redmi K80 Ultra की जगह ले सकता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह जून में पेश किए गए Redmi K80 Ultra की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। Redmi K90 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में एक स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। Gizmochina की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह Redmi K90 Ultra हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इसकी तुलना में अक्टूबर में चीन में पेश किए गए Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max में क्रमशः 7,100 mAh और 7,560 mAh की बैटरी दी गई है। इस टिप्सटर ने कहा है कि आगामी स्मार्टफोन की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और फुल-स्पीड वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

Redmi K90 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एक हाई फ्रेम रेट सॉफ्टवेयर लेयर दी जा सकती है जिससे विशेषतौर पर गेमिंग के साथ इसका सामान्य परफॉर्मेंस बढ़ सकता है। इस सीरीज के Redmi K90 Pro Max में 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसका डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इसके साथ TSMC का 12 nm AI-पावर्ड D2 डिस्प्ले चिप दिया गया है जिससे विजुअल और एनर्जी एफिशियंसी बेहतर होती है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। 

इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59-इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। Redmi K90 में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन कि 7,100 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.