Redmi K50i फर्स्‍ट इम्‍प्रेशन : पावर यूजर्स के लिए है कुछ खास

फोन में MediaTek Dimensity 8100 SoC दिया गया है जो कि 5G कैपिसिटी के साथ आता है और एक फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देने के लिए दावा किया गया है।

Redmi K50i फर्स्‍ट इम्‍प्रेशन : पावर यूजर्स के लिए है कुछ खास

Redmi K50i को भारत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के शुरुआती वेरिएंट के साथ 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • Redmi K50i डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट के साथ आता है।
  • इसका टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
  • यह 8.87mm मोटा है और इसका वजन 200 ग्राम है।
विज्ञापन
Xiaomi इसकी पावर पैक्ड Redmi K सीरीज के स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने के लिए ज्यादा उत्साहित नहीं रही है। कंपनी ने 2019 में Redmi K20 और K20 Pro को लॉन्च किया था, जो पावर यूजर्स के लिए काफी पॉपुलर स्मार्टफोन रहे थे। अब शाओमी ने इसके नए Redmi K50i स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। यह सीरीज खासतौर पर गेमर्स के लिए लॉन्च की गई है और बहुत कुछ देने का वादा करती है। चलिए, इस फोन को अनबॉक्स करते हैं और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता लगाते हैं, कि क्या यह स्मार्टफोन एक बैलेंस्ड डिवाइस है। 

Redmi K50i को भारत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के शुरुआती वेरिएंट के साथ 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसका टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। यह एक पूरी तरह से प्लेन बॉक्स में आता है जिसके ऊपर कोई फोटो भी नहीं दिखती। फोन का सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट इसका MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और Dolby Vision तथा Dolby Atmos के लिए सपोर्ट का मौजूद होना है जिसे बॉक्स में एक साइड पर मेंशन किया गया है। बॉक्स के पीछे की तरफ इसके दूसरे मेन स्पेसिफिकेशंस मेंशन किए गए हैं जिनके बारे में हम आगे बात करेंगे। यहां ‘Made in India' का लोगो अलग से ध्यान खींचता है। 

बॉक्स के अंदर आपको कई सारी एक्सेसरी का सेट मिल जाता है। एक पेपर फोल्डर के अंदर सिम इजेक्टर टूल और पारदर्शी प्लास्टिक केस मिलता है। Redmi K50i हैंडसेट भी प्लास्टिक में लिपटा हुआ मिलता है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की बनी है लेकिन फ्रंट में सेफ्टी के लिए इस पर Gorilla Glass 5 दिया गया है। हमें फोन का क्विक सिल्वर कलर वेरिएंट मिला है जिसे शाओमी क्रिस्टलाइन फिनिश कहती है। यहां पर हल्का सा कलर शिफ्ट मिलता है और फोन इनडोर लाइटिंग में आइसी ब्लू जैसा दिखता है, लेकिन आउटडोर में मैटेलिक सिल्वर दिखता है। इसके अलावा फोन का एक फैंटम ब्लू वेरिएंट भी आता है जिसमें समान टेक्स्चर या मैटे स्टेल्थ ब्लैक भी है। 

बनावट के हिसाब से फोन हाथ में अच्छा फील देता है लेकिन इस प्राइस सेग्मेंट के बाकी प्लेयर्स की तरह स्लीक महसूस नहीं होता है, जो कि मेटल और ग्लास के बने होते हैं। यह 8.87mm मोटा है और इसका वजन 200 ग्राम है। आज के दौर के हिसाब से यह भारी लगता है। फोन के साथ आपको 67W चार्जर मिलता है जिसमें USB Type-A पोर्ट दिया गया है। साथ में आपको टाईप-ए टू टाईप-सी केबल भी मिलता है। फास्ट चार्जिंग के लिए आपको इन दोनों की ही जरूरत होगी। 
redmi

फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। कैमरा बॉडी से काफी बाहर निकले हुए लगते हैं और फ्लैट जगह पर फोन फ्लैट स्थिति में नहीं बना रह पाता है। फ्रंट में स्क्रैच प्रोटेक्टर भी पहले से दिया गया है लेकिन फिर भी इसमें काफी जल्दी धब्बे दिखने लगते हैं। फोन के दाहिनी तरफ दिए गए पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके ऊपर वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। डुअल नैनो सिम ट्रे, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और मेन स्पीकर फोन के बॉटम में दिए गए हैं। फोन की लेफ्ट स्पाइन खाली छोड़ दी गई है। टॉप पर इसमें 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है, साथ में स्पीकर ग्रिल और आईआर एमिटर मिलता है। 

पहली बार बूट करने के बाद आप सेटअप प्रोसेस में चले जाते हैं, यहां पर आपको Glance लॉकस्क्रीन एड्वरटाइजिंग का ऑप्शन मिलता है। आप एक फ्लैट यूआई और ऐप ड्राअर में से चुन सकते हैं। स्मार्टफोन में MIUI 13 दिया गया है जो Android 12 पर आधारित है। फोन में बहुत सारे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स दिए गए हैं। इसके फुल रिव्यू में हम देखेंगे कि MIUI कितना अच्छा है और इसके कस्टमाइजेशन कैसे काम करते हैं। 

हार्यवेयर की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 8100 SoC दिया गया है जो कि 5G कैपिसिटी के साथ आता है और एक फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देने के लिए दावा किया गया है। डिवाइस के फुल रिव्यू में हम इसका भी टेस्ट करेंगे। चूंकि यह फोन गेमिंग के लिए भी मुख्य रूप से इस्तेमाल होगा, कंपनी ने इसमें ग्रेफाइट और वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम दिया है। फोन को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज या 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5,080mAh की है और 67W चार्जिंग का सपोर्ट भी है। आप 27W तक के किसी USB-PD चार्जर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
redmi
Redmi K50i में 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है और फुलएचडी प्लस रेजॉलूशन दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट के साथ आता है। हम इसके फुल रिव्यू में विभिन्न स्ट्रीमिंग ऐप्स और अलग-अलग टाइप के कंटेंट को भी ट्राई करेंगे। डिस्प्ले में 650 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है। 

स्क्रीन के टॉप पर सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पीछे की ओर 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और उसके साथ में एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोटो और वीडियो क्वालिटी कैसी होगी, ये हम रिव्यू में पता करेंगे। 

Redmi K50i एक खास कैटिगरी की ऑडियंस को काफी पसंद आ सकता है। अगर आपको इसकी पावर और गेमिंग परफॉर्मेंस के बारे में सब कुछ जानना है तो आप फुल रिव्यू के लिए इंतजार करें। हम ये भी देखेंगे कि बैटरी लाइफ, सॉफ्टवेयर, उपयोगिता और कैमरा के मामले में यह इसी कीमत में मिलने वाले दूसरे प्रतिद्वंदियों से कैसा मुकाबला करता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  2. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  3. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  4. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  5. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  6. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  7. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  9. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  10. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »